लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वायदा बाजार में दो दिन की तेजी के बाद सोने की कीमत शुक्रवार को 431 रुपये गिरकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही. अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच कीमतों में गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना वायदा 431 रुपये यानी 0.28% टूटकर 1,55,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. 

सोने की क्यों गिरी कीमत?

कारोबारियों के अनुसार, हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली से कीमतों में गिरावट आई. साथ ही, निवेशक अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार (नॉनफार्म पेरोल्स) के आंकड़ों से पहले सतर्क रहे. इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के रुख के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं.

बता दें कि यह अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा है, जो यह कृषि क्षेत्र के साथ-साथ निजी घरेलू कर्मचारियों और गैर-लाभकारी संगठनों (NGOs) के कर्मचारियों को छोड़कर, पिछले महीने में अर्थव्यवस्था में जोड़े गए नए कुल रोजगारों की संख्या को दर्शाता है.

इधर, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति वाला कॉमेक्स सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 4,528.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा. ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, ”बाजार की नजर अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों पर है, जो डॉलर, बॉन्ड प्रतिफल और बहुमूल्य धातुओं की अगली दिशा तय कर सकते हैं.” 

चांदी की कीमत

मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में सतर्क रुख के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 749 रुपये टूटकर 2,41,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही. इसके साथ ही चांदी में पिछले दो दिनों से जारी तेजी थम गई है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव  749 रुपये यानी 0.31% गिरकर 2,41,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही. विश्लेषकों ने कहा कि हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा. 

आज सोने-चांदी की रिटेल कीमत

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,670 रुपये प्रति 10  ग्राम है. इसकी कीमत कल के मुकाबले 10 रुपये बढ़ी है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसकी भी कीमत में कल के मुकाबले 10 रुपये का इजाफा हुआ है.

वहीं, चांदी की कीमत आज 1 रुपये गिरकर 2,499 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस हिसाब से आज 100 ग्राम चांदी की कीमत 24,990 रुपये है, जबकि कल कीमत 25,000 रुपये थी. इसी तरह से आज 1 किलो चांदी की कीमत कल के मुकाबले 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,49,900 रुपये है. 

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी इतिहास में सबसे महंगा हुआ डीजल, रोजमर्रा की चीजों के भी बढ़े दाम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment