लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उलझन में व्यापारी! PM मोदी की सोने वाली अपील पर बोले सुनार- ‘प्रधानमंत्री जी के लिए नुकसान उठाना…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • पेट्रोल-डीजल की खपत पर असर, लोग कम उपयोग कर रहे।

PM Modi Appeal Impact: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की जो अपील की है, उसका ठीक-ठाक असर दिखना शुरू हो गया है. पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर के जौहरी बाजार में आम दिनों के मुकाबले आज ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों की भीड़ कम है. हालांकि राहत की बात यह है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद आज गोल्ड की कीमत में बढ़ोतरी नहीं है. जयपुर के बाजार में सोना आज भी 1.52 लाख रुपए प्रति दस ग्राम हैं.

आज जो भी लोग गोल्ड खरीदने के लिए बाजार आए हुए हैं, उनमें से ज्यादातर का कहना है कि परिवार में शादी की वजह से वह गोल्ड खरीद रहे हैं. ग्राहकों का कहना है कि वह सिर्फ शादी विवाह के शगुन के लिए ही खरीददारी कर रहे हैं, बाकी वह प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर अमल करते हुए गोल्ड खरीदने से बचेंगे.

दूसरी तरफ कारोबारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से उनके कारोबार पर 25 से 30 फीसदी का असर पड़ेगा. हालांकि व्यापारियों का भी यह दावा है कि प्रधानमंत्री जी और देश हित के लिए वह कारोबार में कुछ नुकसान उठाने को भी तैयार हैं और इसमें पूरी तरह से सहयोग करेंगे.

Hormuz Strait: 2 और महीने बंद रहा होर्मुज तो मचेगा हाहाकार, जानें सबसे ज्यादा किन्हें खतरा?

ज्वेलर्स ने सरकार से की मांग

प्रधानमंत्री की आम लोगों से आने वाले 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है. ज्वेलर्स का कहना है कि अभी प्रधानमंत्री की इस अपील को लेकर वो लोग असमंजस में है, इसी व्यापार पर असर पड़ेगा, छटनी करनी पड़ेगी . व्यापारियों का यह भी कहना है कि अगर 1 साल तक लोगों से सोना ना खरीदने की अपील की जा रही है तो व्यापारियों का जो नुकसान होगा उसकी भरपाई के बारे में भी सरकार को कुछ सोचना चाहिए 1 साल तक टैक्स माफ करना चाहिए, बिजली दुकान शोरूम सबके खर्च होते हैं व्यापारी उस बारे में क्या करेगा . 

आम लोगों में भी मिली जुली प्रतिक्रिया है कुछ लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील के साथ हैं लेकिन भारतीय परंपरा में सोना अवॉइड नहीं किया जा सकता, वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह अपील गलत है और सोना जरूर खरीदेंगे शादी विवाह में तो सोना खरीदना ही पड़ता है .

पेट्रोल-डीजल पर लोगों की प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की अपील को लेकर पेट्रोल-डीजल खपत पर भी असर देखने की बात कही जा रही है. दिल्ली पैट्रोल डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विवेक बनर्जी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि हमें समझना पड़ेगा कि पेट्रोल-डीजल और गोल्ड बाहर से निर्यात होता है और हमको ये सब खरीदने के लिए फॉरेन एक्सचेंज चाहिए होता और पश्चिमी एशिया के युद्ध  के कारण फॉरेन एक्सचेंज में शायद कमी आई होगी इसलिए पीएम मोदी ने लोगों से ये अपील की है नॉन लग्जरी आइटम आइटम को कम कीजिए, लेकिन पेट्रोल डीजल एसेंशियल आइटम है बेसिक कमोडिटी है और मुझे नहीं लगता है कि हमारे व्यापार पर इस से कोई कमी आएगी क्यों कि लोग पहले ही उतना खरीदते है जितने उनको जरूरत होती है. हम पीएम मोदी और देश के साथ खड़े है.

बढ़ेगी महंगाई-गिरेगी GDP… अब खतरे में है भारत, किसने कही ये बात? PM मोदी की अपील ने भी बढ़ा दी टेंशन

आम जनता की प्रतिक्रिया

वहीं पीएम मोदी की इस अपील पर आम जनता ने एबीपी न्यूज से कहा कि वो पीएम की बात मान रहे है, पहले कार से जाते थे लेकिन अब टू व्हीलर का इस्तेमाल कर रहे है और पहले के मुकाबले पेट्रोल भी कम भरवा रहे हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत में लोगो ने कहा कि वो पीएम की इस अपील के पालन करेंगे.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explained: ‘भैया कोल्ड ड्रिंक नहीं, छाछ देना…’, गर्मी में देसी बेवरेजेज की चौगुना मांग बढ़ी, 1.1 लाख करोड़ का मार्केट कैसे बदला?

हर महीने मिलेंगे 2.8 लाख रुपये, ब्रेकअप कराने का होगा काम; कंपनी ने निकाली अजीबोगरीब वैकेंसी

Persistent-Nagarro Deal: यूरोप के बाजार पर भारतीय कंपनी का कब्जा! $2.9 बिलियन के इस AI मर्जर के मायने समझिए

Fuel Shortage: जिस सस्ते रूसी तेल पर लड़ रहे भारत-अमेरिका, वहां ही हो गई भारी किल्लत, अब कैसे सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

SpiceJet Fined: हज से लौटे कश्मीर के कपल को SpiceJet ने बोर्डिंग से रोका, अब देना होगा भारी जुर्माना, जानें रकम

Gold News: घरों से निकला 50 टन पुराना सोना, लोग अचानक बेचने लगे हैं अपने गहने, आपको क्या करना है?

Leave a Comment