लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nepal:नेपाल में नए युग की शुरुआत, बालेंद्र शाह ने पीएम पद की शपथ ली; हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ कार्यक्रम – Nepal New Era Starts Rsp Leader Balendra Shah Appointed Prime Minister Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाली मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को पीएम नियुक्त किया। जिसके बाद बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार के लिए 14 मंत्रियों के नाम फाइनल किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुदन गुरुंग को देश का नया गृह मंत्री बनाया जा सकता है। जेन जी आंदोलन से चर्चा में आए गुरुंग, गोरखा-2 सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं। 

गुरुवार को चुना गया था आरएसपी संसदीय दल का नेता

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेंद्र शाह को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत इस पद पर नियुक्त किया। गुरुवार को आरएसपी ने शाह को अपने संसदीय दल का नेता चुना, जिससे उनके देश के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। आरएसपी ने हाल के संसदीय चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत से बड़ी जीत हासिल की थी।

बालेंद्र शाह ने शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पद और गोपनीयता की यह शपथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर सात शंखनादकों ने शंख ध्वनि के साथ मांगलिक शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, शुभ कार्यों के आरंभ में शंखनाद को सफलता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।


पूर्व पीएम को रिकॉर्ड वोटों के अंतर से हराया

शाह ने पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को 49,614 वोटों के बड़े अंतर से हराया, उन्हें 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को 18,734 वोट मिले। यह 1991 के बाद से नेपाल के संसदीय चुनावों में किसी भी उम्मीदवार को मिले सबसे ज्यादा वोट हैं। शाह ने 2022 में राजनीति में कदम रखा, जब उन्होंने काठमांडू के मेयर का चुनाव लड़ा और एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते।

ये भी पढ़ें- Balen Shah: नेपाल का पीएम बनने से पहले बलेंद्र शाह ने रिलीज किया नया गाना, सिर्फ दो घंटे में मिले लाखों व्यूज

भारत से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

27 अप्रैल, 1990 को काठमांडू में एक मधेसी परिवार में जन्मे शाह ने भारत में विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने से पहले काठमांडू में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की। इंजीनियरिंग में उनके एकेडमिक बैकग्राउंड ने उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और पब्लिक वर्क्स की प्रैक्टिकल समझ दी। इसी तकनीकी विशेषज्ञता ने काठमांडू महानगरपालिका के महापौर (मेयर) के रूप में उनकी कार्यशैली और गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनियुक्ति पीएम बालेंद्र शाह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री बालेन्द्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को, दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए, और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bhooth Bangla Review: न पूरी तरह मजेदार, न पूरी तरह खराब; फिर कहां अटकी अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’?

Menstrual Leave:कर्नाटक में पीरियड लीव लागू करने की तैयारी तेज, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार सख्त – Karnataka Moves To Implement Period Leave, Government Tightens Its Grip After High Court Directive

West Asia Conflict Live:’ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार’; ट्रम्प का बड़ा दावा, तेहरान ने बताया बेबुनियाद – West Asia Conflict Live Updates Us Iran Tension Lebanon Israel Ceasefire Donald Trump Us Navy News In Hindi

Tcs Nasik Row:गर्भवती है निदा खान? अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंची, सीएम फडणवीस ने बताया ‘सुनियोजित माड्यूल’ – Tcs Nashik Row Nida Khan Maharashtra Court Appeal Supreme Court Forced Conversion Plea Know Development So Far

खनन ट्रैक्टर ने मासूम भाई-बहन को कुचला, मौत:नाराज परिजनों और जनता का फूटा गुस्सा, बड़ी तादाद में पहुंची पुलिस – Baran Tragedy: Young Siblings Killed In Collision With Mining Tractor; 3-hour Traffic Jam On Shahabad Road

हरिवंश तीसरी बार उपसभापति बने:पीएम मोदी ने दी बधाई, नेता प्रतिपक्ष खरगे ने लोकसभा के खाली पद की याद भी दिलाई – Harivansh Becomes Deputy Chairman For The Third Time: Pm Modi Congratulates Him

Leave a Comment