लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खनन ट्रैक्टर ने मासूम भाई-बहन को कुचला, मौत:नाराज परिजनों और जनता का फूटा गुस्सा, बड़ी तादाद में पहुंची पुलिस – Baran Tragedy: Young Siblings Killed In Collision With Mining Tractor; 3-hour Traffic Jam On Shahabad Road

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बारां में खनन कार्य में लगे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो मासूम भाई-बहन की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में स्थानीय लोग शुक्रवार सुबह सड़कों पर उतर आए और शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अवैध खनन और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।

 




Trending Videos

Baran Tragedy: Young Siblings Killed in Collision with Mining Tractor; 3-Hour Traffic Jam on Shahabad Road

प्रदर्शन करते बच्चों के परिजन और आम लोग
– फोटो : अमर उजाला


बरडिया रोड पर हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले बरडिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर दो मासूम बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण बताई गई कि दोनों भाई-बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

 


Baran Tragedy: Young Siblings Killed in Collision with Mining Tractor; 3-Hour Traffic Jam on Shahabad Road

प्रदर्शन करते बच्चों के परिजन और आम लोग
– फोटो : अमर उजाला


अवैध खनन और तेज रफ्तार पर लोगों का आरोप

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्राली अक्सर नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में चलते हैं। लोगों का कहना है कि बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्राली शहर में बेखौफ दौड़ते हैं, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। वहीं, शहर में खड़े दोपहिया वाहनों के चालान कर औपचारिकता पूरी की जाती है।

पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म मामले में थानेदार को 20 साल की कैद: टॉफी का लालच देकर ले गया था, राजस्थान में हड़कंप मचाने वाला मामला

 


Baran Tragedy: Young Siblings Killed in Collision with Mining Tractor; 3-Hour Traffic Jam on Shahabad Road

प्रदर्शन के दौरान लोगों टायर भी जलाए
– फोटो : अमर उजाला


शाहाबाद रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन

घटना से नाराज लोग सुबह बड़ी संख्या में शाहाबाद रोड पर एकत्रित हुए और रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

 


Baran Tragedy: Young Siblings Killed in Collision with Mining Tractor; 3-Hour Traffic Jam on Shahabad Road

मृतक भाई-बहन (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला


मुआवजे और कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा बेलगाम वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Indian Cricket:वैभव का भविष्य, रोहित का संन्यास और गिल की कप्तानी; मैथ्यू हेडन ने भारतीय क्रिकेट पर रखी राय – Matthew Hayden Speaks On Vaibhav Sooryavanshi, Rohit Sharma And Shubman Gill

असली शिवसेना किसकी?:सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- पार्टी में हुआ था विभाजन या नहीं; फिर चुनाव चिह्न पर फैसला – Supreme Court To First Examine Whether Party Was Actually Split Before Deciding Uddhav-shinde Symbol Dispute

Rajasthan:हरभजन सिंह के जोंबी ड्रग्स वीडियो में दिखने वाले दो युवक हिरासत में, बेहोशी का नाटक कर बनाई थी रील – Sri-ganganagar-zombie-drugs-video-harbhajan-singh-pregabalin-capsule-two-youth-detained

स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगी दिल्ली:अगले छह दिन छाए रहेंगे बादल, 15 अगस्त पर बारिश के आसार, पढ़ें पूर्वानुमान – Rain Likely In Delhi On Independence Day

देवर के प्यार में पति का कत्ल:तीन साल की शादी में दो साल आशिकी, दो बार बनी मां, अब प्रेमी संग हुई उम्र कैद – Wife And Her Lover Sentenced To Life Imprisonment For Murdering Husband

‘मराठी सीखो या स्टीयरिंग छोड़ो’:महाराष्ट्र सरकार का नया नियम, 17 अगस्त से आरटीओ की सख्ती और भारी जुर्माना – Mandatory Marathi Language Rule For Cab And Auto Drivers In Maharashtra: Repeat Violations May Cancel Permit

Leave a Comment