लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ईरान के साथ जल्द ही…’ उधर आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, इधर डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की कोशिशें तेज हैं. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (16 अप्रैल) को दावा किया है कि ईरान रिच यूरेनियम के अपने भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है. उन्होंने कहा 6 सप्ताह के संघर्ष के बाद दोनों पक्ष शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रिच यूरेनियम का जिक्र करते हुए कहा, ‘ वह हमें ‘न्यूक्लियर डस्ट’ लौटाने के लिए तैयार हो गए हैं.’ अमेरिका दावा करता आया है कि तेहरान इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने के लिए कर सकता है. ट्रम्प ने कहा, ‘वे लगभग सभी बातों पर सहमत हो गए हैं. उन्हें अब बातचीत के लिए बैठना होगा.’

ईरान के साथ डील पर क्या बोले ट्रंप?

वहीं, ईरान के साथ डील को लेकर भी ट्रंप ने सकारात्मक संकेत दिए हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि समझौते पर पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान के साथ डील हो जाती है और इस्लामाबाद में वह फाइनल होती है तो वह भी पाकिस्तान जा सकते हैं.

ट्रम्प ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि ईरान उन शर्तों पर सहमत हो गया है, जिनका वह लंबे समय से विरोध कर रहा था, जिनमें परमाणु हथियार बनाने के मकसद को छोड़ना और परमाणु सामग्री सौंपना शामिल है. उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते में होर्मुज स्ट्रेट का खुलना भी शामिल होगा. हालांकि अब तक ईरान की ओर से इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें – PM Modi Trump Talk: फोन कॉल में दिखी केमिस्ट्री! प्रसिडेंट ट्रंप बोले, ‘पीएम मोदी से हुई शानदार बातचीत वे हमारे…’

‘सीजफायर बढ़ाने की उम्मीद नहीं’

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर को आगे बढ़ाने की शायद जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा. आगे उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर जरूरी हुआ तो वह इसे बढ़ा देंगे. ट्रम्प ने कहा, ‘वे लगभग हर बात पर मान गए हैं. अब बस उन्हें मेज पर आकर (समझौते पर) साइन करने की जरूरत है.’

इजरायल-लेबनान के बीच 10 दिन का सीजफायर

गुरुवार को ट्रंप ने घोषणा की कि इजरायल और लेबनान 10 दिनों के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. यह फैसला क्षेत्रीय तनाव को कम करने के मकसद से उठाया गया है. उन्होंने कहा कि सीजफायर न्यूयॉर्क समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा. उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस,विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष डैन केन को “स्थायी शांति समाधान के लिए इजरायल और लेबनान के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें –  लेबनान-इजरायल की 34 साल बाद मुलाकात, ट्रंप का पहले सीजफायर का ऐलान, फिर 10वें वॉर पर किया ये दावा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले…’, मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO

China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

Israel Iran War Live Updates: ‘इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी’, मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

Leave a Comment