लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दीदी की नाक के नीचे खेला:tmc के 20 सांसदों के Ncpi में विलय से विधायक दल बेखबर, ऋतब्रत ने दे डाली चेतावनी – Ritabrata Banerjee On Rebel Tmc Mps Merger With Ncpi And Privilege Motion Warning

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘दीदी’ की नाक के नीचे बड़ा राजनीतिक खेला हो गया है। पहले विधायक और अब सांसदों की बगावत से पार्टी टूटने के कगार पर है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने राष्ट्रवादी सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया में सांसदों के विलय की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विधायक दल को इस तरह के किसी भी घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं है। ऋतब्रत ने साफ-साफ कहा कि लोकसभा के 20 सांसदों के विलय का फैसला उनका अपना है। इस विषय पर राज्य के नेताओं के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है।

बागी सांसदों के फैसले से विधायक दल बेखबर!

कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हमें भी टीवी के जरिए ही यह पता चला कि 20 सांसदों ने एनसीपीआई में अपना विलय कर लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह पूरी तरह से उन सांसदों का अपना फैसला है। इस मामले में हमारे बीच कोई बातचीत या विचार-विमर्श नहीं हुआ है। बनर्जी ने इस दौरान अपने गुट की ताकत का भी जिक्र किया। उन्होंने आंकड़ों को साफ करते हुए कहा कि फिलहाल हमारे साथ विधायकों की कुल संख्या 65 है। इस संख्या बल के साथ हमारा सामूहिक नेतृत्व पूरी तरह एकजुट है और सांसदों के इस कदम से राज्य इकाई का कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में नहीं कम हो रही TMC नेताओं की मुश्किलें: अब कुणाल घोष पर फेंके गए अंडे, जानें युवक ने क्या लगाए आरोप

ऋतब्रत बनर्जी ने दी विशेषाधिकार हनन की चेतावनी

ऋतब्रत बनर्जी ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बीच एक बेहद कड़ा रुख भी अख्तियार किया है। उन्होंने बताया कि हमने इस पूरे मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को एक औपचारिक पत्र सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने बागी नेताओं के नामों की गोपनीयता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। बनर्जी ने कहा कि अगर इन बागी नेताओं के नाम सार्वजनिक होते हैं, तो यह सीधे तौर पर विशेषाधिकार का हनन माना जाएगा। इस कदम से साफ है कि निष्कासित नेता अपने खेमे को लेकर बेहद सतर्क हैं और किसी भी तरह की जानकारी को समय से पहले बाहर नहीं आने देना चाहते।

बीए समिति की बैठक पर टिकी निगाहें

इस सियासी रस्साकशी के बीच कल होने वाली बिजनेस एडवाइलेटरी (बीए) कमेटी की पहली बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इस अहम बैठक को लेकर ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि जब कल बैठक होगी, तब हम स्थिति को देखेंगे। मुझे अभी पूरी तरह से यह जानकारी नहीं है कि इस बैठक में और कौन-कौन से नेता शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी उपस्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी। बनर्जी ने कहा कि इस बैठक में भाग लेने के लिए मैं खुद जाऊंगा और मेरे साथ हमारे चीफ व्हिप यानी मुख्य सचेतक भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक को राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:pm मोदी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान शुरू करेंगे, कर्नाटक सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई – 2 August 2026 Major Event.

मौसम की मार:गुजरात से असम तक मानसूनी बारिश, बादल फटने से तबाही; नुकसान की भरपाई के लिए राज्यों को कितनी मदद? – Weather Wrath Monsoon Rains Gujarat Assam Himachal Kashmir Cloudburst Centre Gives Fund To States For Damage

Aaj Ka Shabd Durant Ravindranath Tagore Ki Kavita Meghdoot – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:दुरंत और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविता

Neet Pg 2026:परीक्षा केंद्र होंगे घर के पास, पहले ही मिल जाएंगी अहम जानकारियां; उम्मीदवारों के लिए क्या बदला? – Neet Pg 2026 Exam Centres Closer To Home Key Details To Be Shared Earlier What Changed For Candidates

सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण:छह मिनट 23 सेकंड तक दिन में छाएगा अंधेरा, वैज्ञानिक क्यों मान रहे दुर्लभ घटना? – Longest Solar Eclipse Of The Century: Why Scientists Call The 6-minute-23-second Total Eclipse A Rare Event

Ajit Doval:अजीत डोभाल को क्यों बनाया था Nsa? गृह मंत्री अमित शाह ने बताई Pm मोदी के फैसले के पीछे की वजह – Why Was Ajit Doval Appointed Nsa Home Minister Amit Shah Reveals Major Reason Behind Pm Modi Decision

Leave a Comment