[![]()
सिंपल एनर्जी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘सिंपल अल्ट्रा’ भारतीय बाजार में उतार दिया है । इसकी कीमत ₹2.35 लाख है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 400 किमी तक चल सकता है । 6.5kWh की बैटरी और 115 किमी टॉप स्पीड सिंपल अल्ट्रा को कंपनी के जेन 2 पोर्टफोलियो के तहत पेश किया गया है। इसमें 6.5kWh की बड़ी बैटरी दी गई है । इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह मात्र 2.77 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत का दूसरा सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे तेज केवल ‘सिंपल वन’ का 5kWh वाला वेरिएंट है। चार लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स सिंपल अल्ट्रा में सुरक्षा और तकनीक का खास ध्यान रखा गया है। इसमें फोर-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो अलग-अलग रास्तों पर स्कूटर की पकड़ मजबूत बनाए रखता है। इसके अलावा, स्कूटर में 7-इंच का बड़ा डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है। कंपनी का पोर्टफोलियो और एकस्पेंशन प्लान इस साल जनवरी में कंपनी ने अपनी दूसरी जनरेशन के स्कूटर ‘सिंपल वन’ और ‘सिंपल वन-एस’ लॉन्च किए थे। अल्ट्रा अब इस लाइनअप में सबसे ज्यादा रेंज वाला टॉप वेरिएंट बन गया है। वर्तमान में सिंपल एनर्जी के बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, गोवा, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में लगभग 70 टचपॉइंट्स (शोरूम और सर्विस सेंटर) हैं। आने वाले समय में कंपनी नागपुर, रांची और भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है। टेस्ट राइड और बुकिंग शुरू सिंपल अल्ट्रा अब देशभर के ‘सिंपल स्टोर्स’ पर टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इन प्रीमियम स्कूटर्स से मुकाबला होगा सिंपल अल्ट्रा का भारतीय बाजार में मुकाबला ओला S1 प्रो , एथर 450X और टीवीएस आईक्यूब एसटी जैसे प्रीमियम स्कूटर्स से होगा। इनकी रेंज 150 से 200 किमी के बीच है। नॉलेज पार्ट IDC रेंज क्या है?: इसका मतलब ‘इंडियन ड्राइव साइकिल’ है। यह बंद लैब में टेस्ट की गई रेंज होती है। असली सड़क यानी रियल वर्ल्ड में रेंज इससे थोड़ी कम हो सकती है। ट्रैक्शन कंट्रोल: यह एक सेफ्टी फीचर है जो पहियों को फिसलने से रोकता है, खासकर गीली या रेतीली सड़कों पर। यह सिस्टम टायर और सड़क के बीच की ग्रिप बनाए रखता है।
Source link
सिंपल अल्ट्रा ई-स्कूटर ₹2.35 लाख में लॉन्च:एक बार चार्ज करने पर400km चलेगा, यह देश में सबसे ज्यादा रेंज वाला स्कूटर
[wplt_featured_caption]