लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Apple iPhone Duo Foldable Launch

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

़एपल ने बुधवार रात लॉन्च इवेंट ‘सप्राइज एंड शाइन’ में अपना पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

साथ ही एपल ने इस बार आईफोन 18 सीरीज में सिर्फ प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स भी पेश किए गए हैं। इनमें सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली तकनीक दी गई है।

आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में 4.50 लाख तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं 23 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू हो जाएगी।

वहीं, आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इनके अलावा, इवेंट में एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी आए हैं।

एपल के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया। ये उनका एपल में पहला लॉन्च इवेंट था।

एपल के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया। ये उनका एपल में पहला लॉन्च इवेंट था।

नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें…

आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम फोन्स

एप्पल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स

  • स्क्रीन देखकर काम करना: स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
  • निजी डेटा से सटीक जवाब: ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
  • एप्स के अंदर काम: सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।
  • इंसानों जैसी बात: अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
  • बिना बोले टाइपिंग: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
  • चैटजीपीटी सपोर्ट: मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे ‘चैटजीपीटी’ से मदद ले लेती है।

एपल के नए वियरेबल डिवाइसेस

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं

एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है।

हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है।

क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment