लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

UP Board Result 2025 : स्कूलों के बाद अब 52 लाख बच्चों के लिए यूपी बोर्ड का अलर्ट, इन लोगों से रहें सावधान – एजुकेशन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

UP Board Result 2026

यूपी बोर्ड ने स्कूलों के बाद अब बच्चों और उनके पेरेंट्स को चेताया है। (Image source : ANI)

स्कूलों को अलर्ट जारी करने के करीब 6 घंटे बाद यूपी बोर्ड ने अब छात्रों और उनके अभिभावकों को भी सतर्क किया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर कोई पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का दावा करता है तो उससे सावधान रहें। इससे पहले बोर्ड ने दोपहर करीब 3 बजे स्कूलों को निर्देश दिया था कि 6-7 अप्रैल तक 12वीं के प्रैक्टिकल मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएं, और अब ठगी से बचाने के लिए यह नया अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार रात जारी नोटिस में सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पिछले अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि साइबर ठग छात्रों और उनके माता-पिता को अलग-अलग तरीकों से फंसाने की कोशिश करते हैं। ये लोग फोन करके मार्क्स बढ़ाने का लालच देते हैं और दावा करते हैं कि उनकी पहुंच बोर्ड के डेटा तक है, यहां तक कि वे खुद को बोर्ड का कर्मचारी भी बताने लगते हैं।

बोर्ड ने साफ किया है कि ऐसे सभी दावे झूठे हैं और इस तरह की ठगी करने वालों के खिलाफ यूपी पुलिस की मदद से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें, अपनी निजी जानकारी या बैंक डिटेल किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। अगर ऐसा कोई कॉल आए तो उसे रिकॉर्ड करें और तुरंत अपने जिले के DIOS को जानकारी दें या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET Results 2026: पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम के आ गए नतीजे, 715 अंकों के साथ आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने टॉपर – एजुकेशन

कैसे एक ID में सुरक्षित रहेंगे सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, जानें क्‍या है APAAR ID , इसके फायदे और कैसे बनवाएं – एजुकेशन

Australia Student Visa : ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए भारतीयों को अब स्टूडेंट वीजा पर कितने एक्ट्रा खर्च करने होंगे, नई कैटेगरी की कितनी है फीस? – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

NEET UG 2026 Answer Key Updates: आपत्ति दर्ज कराने का लास्‍ट चांस, जानें कब तक खुली रहेगी चैलेंज विंडो, कैसे करें अप्‍लाई – एजुकेशन

Leave a Comment