लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Murder:बदरपुर में चाकू मारकर नाबालिग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्त में; दिल्ली पुलिस कर रही है छानबीन – Murder: Minor Stabbed To Death In Badarpur

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में चाकू मारकर 17 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक बदरपुर पुलिस स्टेशन को रात करीब 8 बजे स्थानीय बीट स्टाफ से मोलड़बंद, बदरपुर के पांडे मेडिकल स्टोर पर चाकू मारने की घटना की सूचना मिली। 

शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ित मोलड़बंद एक्सटेंशन का रहने वाला 17 साल का लड़का था। आरोप है कि उसे उस लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था जिसके साथ उसका रिश्ता था। अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचने पर दूसरे पक्ष के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान पीड़ित की छाती और पेट में धारदार चाकू मारा गया। 

लोगों की मदद से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। बाद में चोटों के कारण पीड़ित की मौत हो गई। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी दी जाएगी।

मृतक के पिता जगमोहन सिंह ने कहा कि मेरे बेटे का नाम यश था और वह 17 साल का था। वह 12वीं कक्षा में था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था। वह शाम 6:30-6:45 बजे घर से निकला था। वह एक दोस्त के साथ पेट्रोल लेने गया था। दस मिनट बाद, मुझे फोन आया कि वह अस्पताल में है। जब मैं अस्पताल पहुंचा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। उस पर चाकू से हमला किया गया था। हमें न्याय चाहिए। वह मेरा इकलौता बेटा था। मैं प्राइवेट काम करता हूं और हिमाचल प्रदेश का रहने वाला हूं। मैं बस यही चाहता हूं कि मेरे बेटे के साथ जो हुआ, वही उनके (आरोपियों) साथ भी हो।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Drowned In Yamuna:दिल्ली में यमुना नदी में डूबे चार नाबालिग, दो के शव बरामद; आज जारी रहेगा तलाशी अभियान – Four Minors Drowned In The Yamuna River In Delhi; Bodies Of Two Recovered

West Asia Live:अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू की बमबारी, कई जगहों पर सुनाई दिए धमाके; होर्मुज को लेकर छिड़ी जंग – West Asia Tension Live Update Iran Us War Hormuz Strait Centcom Strikes Irgc Tehran Trump Araghchi Pezeshkian

Ram Mandir:घोटाले में लिप्त बैंककर्मी को बना दिया था चढ़ावे की रकम का गणना प्रभारी, बिना जांच रखे कर्मचारी – Ram Mandir: Bank Employee Implicated In A Scam Was Appointed In-charge Of Counting Offering Funds

आज का शब्द: संभ्रम और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'आँगन से'

क्या ईरान नहीं चाहता समझौता?:ट्रंप ने लगाए आरोप, बोले- बैठक में भरी हामी, फिर एक घंटे बाद किया जहाज पर हमला – Donald-trump-says-iran-talks-failed-after-hormuz-drone-attack-claims-strait-open

Maharashtra:आदित्य ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा- अयोध्या और उज्जैन के लूटे हुए पैसे से खरीद रहे Mp-mla – Aaditya Thackeray Attacks Bjp Says Party Is Buying Mp And Mla Using Money Looted From Ayodhya And Ujjain

Leave a Comment