लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प. एशिया संघर्ष:अमेरिका से शांति समझौते पर पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- नहीं चाहते युद्ध, लेकिन झुकेंगे नहीं – Iran-us-peace-deal-masoud-pezeshkian-middle-east-stability-war

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि अमेरिका के साथ हुआ शांति समझौता ईरान, पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया के हित में है। तेहरान में एक समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि समझौते के लागू होने के बाद अमेरिका और इस्राइल क्षेत्र में अराजकता, आक्रामकता और असुरक्षा पैदा नहीं कर पाएंगे। इससे क्षेत्र के देश स्थिरता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगे। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित बयान में दी गई है।

पेजेशकियन ने मुस्लिम देशों के बीच एकता और एकजुटता बढ़ाकर “दुश्मनों की नापाक साजिशों” को नाकाम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी युद्ध शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा, “हम युद्ध का स्वागत नहीं करते, लेकिन किसी भी हमलावर के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे और कोई भी ताकत उस राष्ट्र को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, जो अपनी पूरी ताकत और इच्छाशक्ति के साथ खड़ा है।”

अराघची ने किया कौन सी साजिश का इशारा?

इससे पहले शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चेतावनी दी कि निजी फायदे के लिए वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हेरफेर करने और अमेरिका-ईरान युद्ध को लंबा खींचने के लिए “बड़े स्तर पर” प्रयास किए जा रहे हैं।

वही, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शनिवार को बताया कि देश के सुरक्षा बलों ने दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में अमेरिका और इस्राइल से जुड़े एक आतंकवादी दल के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दल के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह अन्य को गिरफ्तार किया गया।

अमेरिका-ईरान के बीच समझौता ज्ञापन की समयसीमा हो चुकी है खत्म

28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर संयुक्त हमले शुरू किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इस्राइल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

18 जून को अमेरिका और ईरान ने क्षेत्र में सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए दोनों देशों के बीच 60 दिनों के भीतर वार्ता होनी थी। यह अवधि 17 अगस्त को समाप्त हो गई, लेकिन पिछले महीने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद वार्ता का भविष्य स्पष्ट नहीं है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश:कालका-शिमला रेललाइन पर मंडराया बड़ा खतरा, कोटी-गुम्मन के बीच मिट्टी बही; सभी 10 ट्रेनें रद्द – Kalka Shimla Railway Track Koti Gumman Bridge Train Cancelled

पीएम मोदी के नाम का शिलापट गायब:गाजियाबाद के संस्थान में पांच घंटे तलाश, प्रबंधक के कमरे में मिला; उठे सवाल – Plaque Bearing Pm Modi Name Gone Missing From Nium In Ghaziabad Found In Manager Room After Five-hour Search

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग:ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका – One Injured In Shooting Targeting Associate Of Gangster Gurpreet Sekhon In Mamdot In Ferozepur

Toxic Box Office Collection Day 4 Know Total Earnings Of Irumudi And Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की झलकियां:किन बातों पर आरएसएस प्रमुख का जोर, ओवैसी-कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या? – Mohan Bhagwat America Visit: Rss Chief’s Key Remarks On Hinduism, Unity And Religious Diversity

आज का राशिफल 30 अगस्त:मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 30 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment