
कुकू कोहली की प्रेयर मीट में अरुणा ईरानी पहुंचीं तो वो परिजनों और दोस्तों को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाईं. इस दौरान वो रोती बिलखती नजर आईं.

वहीं, इस प्रेयर मीट में विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी पहुंचे. दोनों ने कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी देखने के लिए मिली.

शादी और बच्चे के जन्म के बाद कटरीना कैफ की पब्लिक अपीयरेंस कम ही देखने के लिए मिलती है. ऐसे में कटरीना लंबे समय के बाद नजर आई हैं.

कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पूनम ढिल्लों को भी देखा गया. उन्होंने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

फिल्म ‘फूल और कांटे’ फेम एक्ट्रेस मधु शाह भी कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचीं. उन्होंने अरुणा ईरानी से मुलाकात की और कुकू को श्रद्धांजलि दी.

जोया अख्तर की मां ने भी कुकू कोहली की प्रेयर मीट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के साथ ही सनी कौशल को भी कुकू कोहली की प्रेयर मीट में देखा गया था.

‘मेला’ जैसी फिल्मों में गुज्जर का रोल प्ले कर चुके एक्टर और डायरेक्टर टीनू वर्मा ने भी कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

कुकू कोहली की प्रेयर मीट में संजय कपूर भी पहुंचे. इस दौरान वो काफी मायूस नजर आए.

इस प्रेयर मीट में कुनिका सदानंद भी पहुंचीं. इस दौरान उन्हें येलोइस व्हाइट साड़ी में ब्लैक चश्मे में देखा गया.

जैकी श्रॉफ ने भी कुकू कोहली की प्रेयर मीट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शोक व्यक्त किया.

राजपाल यादव का अलग ही अवतार देखने के लिए मिला. वो कुर्ता और धोती में कुकू कोहली की प्रेयर मीट में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.

किरण खेर ने भी 90 के दशक के फेमस डायरेक्टर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भी प्रेयर मीट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

इसके साथ ही कुकू कोहली की प्रेयर मीट में आशा पारेख को भी देखा गया. वो भी इस मुश्किल घड़ी में अरुणा ईरानी के साथ खड़ी रहीं.

अनुपम खेर ने भी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी. वो इस प्रेयर मीट में काफी मयूस नजर आए. उन्होंने पैप्स को देख हाथ भी जोड़े.

कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पूनम सिन्हा और मुमताज साथ में पहुंचीं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आईं.

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने भी कुकू कोहली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वो भी इस प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

कुकू कोहली की प्रेयर मीट में अनिल कपूर भी पहुंचे. इस दौरान उन्हें ब्लैक कपड़ों में देखा गया.

कुकू कोहली को खोने के गम से अरुणा ईरानी उबर नहीं पा रही हैं. पति के जाने का गम प्रेयर मीट में भी उनके चेहरे पर साफ तौर से देखने के लिए मिला.

बोनी कपूर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. उन्होंने भी कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

फोटो में अरुणा ईरानी कुकू कोहली की फैमिली और बेटे के साथ नजर आईं.
Published at : 29 Aug 2026 05:54 PM (IST)

