लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jagannath Rath Yatra 2026:पुरी में रथ यात्रा आज से, भगवान जगन्नाथ भाई-बहनों के साथ भक्तों को देंगे दर्शन – Jagannath-rath-yatra-2026-begins-in-puri-with-tight-security-arrangements

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओडिशा के तटीय शहर पुरी में गुरुवार से शुरू हो रही वार्षिक रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के तीन शानदार रथ कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रैंड रोड पर निकलने को तैयार हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियों समेत लगभग 14,000 जवानों को तैनात किया गया है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने घोषणा की कि तीनों रथों (भगवान बलभद्र का तालध्वज, देवी सुभद्रा का दर्पदलन और भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष) का निर्माण और सजावट पूरी हो गई है। देवताओं से आज्ञामाला मिलने के बाद इन रथों को 12वीं सदी के इस मंदिर के सिंहद्वार तक ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर के सामने ग्रैंड रोड पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों रथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: नमामि गंगे: 40 साल, हजारों करोड़ और फिर भी मैली रह गई गंगा; सीएजी ने किन कमियों पर की सख्त टिप्पणी?

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु रथ खींचने की प्रक्रिया देखेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि आयोजन की सुरक्षा चाक-चौबंद है। एनएसजी और आरएएफ के कमांडो, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों समेत केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियां (लगभग 1,500 जवान) और 13,000 पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। समुद्र तट पर 500 लाइफगार्ड भी तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: नया प्रोटोकॉल: पीएम मोदी के स्वागत में झाड़ू थाम रहे सूबों के हुक्मरान, ‘स्वच्छता’ बना सियासी सम्मान

ड्रोन से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने कहा कि पुरी की सालाना रथ यात्रा के लिए हर ओर से से निगरानी समेत कई स्तरों वाली सुरक्षा योजना तैयार की गई है। इस बार हमारा ध्यान भीड़ को संभालने, यातायात प्रबंधन और आपात कार्रवाई पर होगा तथा हम ड्रोन और एंटी-ड्रोन उपकरण के माध्यम से आसमान से सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि समुद्र में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और ओडिशा समुद्री थाने की संयुक्त गश्त व्यवस्था शुरू की गई है और जहाजों पर त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Yash Toxic Box Office Collection Goes Down Day By Day Know Wednesday Collection – Entertainment News: Amar Ujala

काैन हैं निर्मला यादव:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बनीं सदस्य, मंदिर आंदोलन से जुड़ा रहा परिवार – Nirmala Yadav From Shikohabad Has Been Appointed As Member Of The Ram Mandir Trust

गुरपा-गुझंडी घाटी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ का मलबा:चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; कई ट्रेनें प्रभावित – Gurpa Ghati Landslide Debris On Rail Track Goods Train Driver Averts Major Accident Gaya Today Bihar News

जेलर 2 रिलीज डेट:‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म – Jailer 2 Release Date Rajnikanth Jailer 2 Will Not Be Postponed And Will Be Released On 15 October

मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल:जमीन के लिए माता-पिता पर बरसाई लाठियां, मारने की धमकी देकर छोड़ा – Sons Angered Over Sale Of Land Held In Mother Name Elderly Parents Beaten In Pune Threatened With Death

पहले किसी और की दुल्हन थीं, फिर बनीं क्रिकेटर्स की हमसफर:तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन भारतीय खिलाड़ियों का दिल – Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

Leave a Comment