लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक और पति का कत्ल:क्राइम पेट्रोल देखती थी रूबी, दो दिन पहले बनाया पूरा प्लान; मर्डर से पहले ये फिल्म भी देखी – Husband Murder In Agra Ruby Watch Crime Patrol And Hatched Plan Two Days Before Murder She Also Watch Drishyam

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आगरा के सिकंदरा के दहतोरा में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र की हत्या की आरोपी पत्नी रूबी क्राइम पेट्रोल देखती थी। उसने दृश्यम फिल्म भी देखी है। उसी से उसे हत्या और शव को ठिकाने लगाने का विचार आया। उसने बताया कि पति दो दिन पहले शराब पीकर आया था। 

इस पर उससे झगड़ा हो गया। पति ने उसकी पिटाई कर दी। बेटी ने भी पिता की हरकत को देखा था। इससे वह गुस्से में आ गई। उसे पता था कि पति नींद की गोलियां खाता है। इसलिए उसने 17 मई की रात को खीर बनाई। गोलियां मिलाकर पति को दे दीं। सुबह पति बेड पर सो रहा था। उसने पहले से ही बच्चों और मां को भेजने की प्लानिंग कर दी। जेठ आया तो सुरेंद्र बेड पर पड़ा था। उन्हें यही बताया कि शराब के नशे में है। वहीं बेटियां भी यही समझती रहीं कि पिता सो रहे हैं मगर उसकी माैत हो गई थी। बेटियों और मां के घर से जाने के बाद शव को ठिकाने लगाया।




Husband murder in Agra Ruby watch Crime Patrol and hatched plan two days before Murder She also watch Drishyam

सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रूबी ने शराब की लत से परेशान होकर उजाड़ दिया सुहाग

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी रूबी से कई स्तर पर पूछताछ की। वह यही कह रही थी कि पति ने जिंदगी खराब कर दी थी। जो भी वो रुपये कमाती थी, उससे शराब पीकर आ जाता था। इसके बाद झगड़ा करता था। किसी तरह सास को मिलने वाली पेंशन से गुजारा चलता था। उसे भी पति लेने की कोशिश करता था। वह सिलाई का काम करके किसी तरह बेटियों को पाल रही थी।

 


Husband murder in Agra Ruby watch Crime Patrol and hatched plan two days before Murder She also watch Drishyam

जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसके बावजूद वो नहीं मान रहा था। अब उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ गई थीं। इसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस ने घर के बाथरूम से बरामद कंकाल का डीएनए सैंपल लिया है। मृतक के भाई से मिलान कराया जाएगा, जिससे केस में मजबूत साक्ष्य जुटाए जा सकें।

 


Husband murder in Agra Ruby watch Crime Patrol and hatched plan two days before Murder She also watch Drishyam

आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मेरठ जैसी घटना से सन्न रह गए लोग

मार्च 2025 में मेरठ में मुस्कान ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत पति सौरभ की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर छिपा दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था। अब आगरा में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफना दिया। ऊपर फर्श भी बनवा दिया। हत्या की जानकारी मिलने पर लोग सन्न रह गए। रूबी के दुस्साहस ने सभी को हैरान कर दिया।

 


Husband murder in Agra Ruby watch Crime Patrol and hatched plan two days before Murder She also watch Drishyam

आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आगरा में इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पति की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। 1 अप्रैल 2026 की रात सैंया निवासी लोकेंद्र की हत्या हुई थी। पत्नी सोमवती के संबंध गांव के महेश से हो गए थे। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करा दी थी। खेत में हत्या के बाद शव जला दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘चोली के पीछे..’ ने लगा दिया था ठप्पा, महिला समानता दिवस पर इला अरुण ने की मन की बात; बोलीं- समाज से दबती नहीं – Ila Arun Talks About Feminism And Place Of Women In Industry In A Exclusive Interview On Womens Equality Day

न्यूयार्क में तिलक से स्वागत:मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संबोधन; मोहन भागवत के तीन देशों के दौरे पर टिकी नजरें – Welcomed With Tilak In New York Madison Square Garden Rss Chief Arrived Us On First Leg Of Three Nation Tour

रक्षा बंधन से पहले हैवान बना भाई:दो बहनों को सुला दिया मौत की नींद; पहले बड़ी फिर छोटी को मारी गोली, तस्वीरें – Brother Murdered Two Sisters Before Raksha Bandhan In Roorkee Incident Sends Shockwaves Through Area

सीट का समीकरण:कांठ में पिछले 5 चुनाव में 4 अलग दल जीते, अब तक कोई हैट्रिक नहीं लगा सका, ऐसा है यहां का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Moradabad Kanth Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

एक्सप्लेनर:परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को सीएम विजय ने क्यों किया रद्द, क्या था पूरा प्लान और अब आगे क्या? – Why Did Cm Vijay Scrap The Parandur Greenfield Airport Project, What Was The Plan And What Happens Next?

उत्तराखंड लोक महोत्सव:रोहिणी में सजा पहाड़, ढोल-दमाऊं की थाप से गूंजा रामलीला मैदान, लोगों ने बढ़ाया हौसला – Uttarakhand Folk Festival: The Spirit Of The Hills Comes Alive In Rohini

Leave a Comment