खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। बहनें जहां भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, वहीं भाई ने ही दोनों बहनों को गोलियों से भून दिया। त्योहार की तैयारी कर रहे परिवार में इस वारदात के बाद मातम पसर गया। वहीं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

2 of 5
रुड़की में हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी भाई पहले प्रीत विहार में रह रही संगीता उर्फ शकुंतला (50) के यहां पहुंचा। करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान उसके भाई ने उस पर गोली चला दी।

3 of 5
रुड़की में हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर करीब 20 मिनट के अंतराल पर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी। आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

4 of 5
रुड़की में हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

5 of 5
रुड़की में हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई द्वारा दोनों बहनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है। वारदात के कारणों की जांच की जा रही है । फरार भाई को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।


