‘चोली के पीछे क्या है…’, इला अरुण के करियर का यह गाना आज भी लोगों को याद है। गाने ने उन्हें पहचान दी, लेकिन इसके साथ एक ठप्पा भी लग गया। इला को इस बात का दुख है कि उनके बाकी काम उस एक गाने के पीछे छूट गए। महिला समानता दिवस के मौके पर उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में इंडस्ट्री में महिलाओं की जगह, अपने अनुभव, समाज और फेमिनिज्म पर खुलकर बात की।

