लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहले किसी और की दुल्हन थीं, फिर बनीं क्रिकेटर्स की हमसफर:तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन भारतीय खिलाड़ियों का दिल – Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों के बल्ले और गेंद की कहानी तो हर कोई जानता है, लेकिन मैदान से बाहर उनकी जिंदगी भी कई बार उतनी ही दिलचस्प रही है। भारतीय क्रिकेट के कुछ बड़े नामों ने ऐसे रिश्ते चुने, जिनमें उनकी जीवनसाथी पहले शादी कर चुकी थीं। किसी कहानी में दोस्ती और रिश्तों का उलझा हुआ अध्याय आया, तो किसी में बच्चों की जिम्मेदारी और परिवार को स्वीकार करने का साहस दिखा।

इनमें मुरली विजय, शिखर धवन, अनिल कुंबले और मोहम्मद शमी के नाम प्रमुख हैं। हालांकि इन चारों कहानियों का अंत एक जैसा नहीं रहा। किसी का रिश्ता आज भी कायम है, किसी की शादी तलाक पर खत्म हुई और किसी की निजी जिंदगी कानूनी विवादों के कारण लंबे समय तक चर्चा में रही।




Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

विजय और निकिता
– फोटो : Instagram


1. मुरली विजय और निकिता वंजारा: क्रिकेट की दोस्ती से जुड़ी सबसे चर्चित कहानी

 

  • भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित निजी कहानियों में मुरली विजय और निकिता वंजारा का नाम जरूर आता है। निकिता की पहली शादी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से हुई थी।
  • कार्तिक और निकिता ने 2007 में शादी की थी, लेकिन 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
  • इस कहानी की खास बात यह थी कि कार्तिक और विजय सिर्फ साथी क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि दोस्त भी रहे थे। रिश्ते में आए इस मोड़ ने क्रिकेट जगत में खूब चर्चा बटोरी।
  • मीडिया रिपोर्टों में दोनों के रिश्ते और इसके बाद पैदा हुए तनाव को लेकर कई बातें सामने आईं, हालांकि निजी जिंदगी से जुड़े कई दावों को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अंतर भी रहा है।
  • मुरली विजय और निकिता ने बाद में अपनी जिंदगी आगे बढ़ाई और परिवार बनाया। क्रिकेट के मैदान पर विजय की पहचान एक टेस्ट ओपनर के रूप में रही, लेकिन उनकी निजी जिंदगी का यह अध्याय उनके क्रिकेट करियर से अलग एक बड़ी कहानी बन गया।


Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

आएशा और धवन
– फोटो : Instagram


2. शिखर धवन और आएशा मुखर्जी: दो बेटियों की मां को बनाया जीवनसाथी

 

  • शिखर धवन की प्रेम कहानी भी परंपरागत रिश्तों से अलग रही। धवन ने 2012 में आएशा मुखर्जी से शादी की थी। आएशा पहले से शादीशुदा थीं और उनकी पहली शादी से दो बेटियां थीं।
  • दिल्ली की एक अदालत में दर्ज मामले के विवरण में भी यह तथ्य सामने आया कि धवन ने शादी से पहले आएशा के पिछले विवाह और उनकी दो बेटियों के बारे में जाना था।
  • धवन और आएशा का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम जोरावर है। धवन ने आएशा की दोनों बेटियों को भी अपने परिवार का हिस्सा माना।
  • उस समय धवन का यह फैसला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि भारतीय समाज में तलाकशुदा महिला और उसके बच्चों के साथ विवाह को लेकर आज भी कई तरह की सामाजिक धारणाएं मौजूद हैं, लेकिन इस कहानी का अंत सुखद नहीं रहा।
  • दोनों के बीच रिश्ते में दरार आई और 2021 में अलगाव की खबर सामने आई। अक्तूबर 2023 में दिल्ली की अदालत ने धवन को तलाक दे दिया। अदालत ने मामले में मानसिक क्रूरता के आधार को स्वीकार किया था। धवन अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 2026 में उन्होंने सोफी शाइन से दूसरी शादी भी की।


Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

कुंबले और चेतना
– फोटो : Instagram


3. अनिल कुंबले और चेतना: प्यार के साथ बेटी को भी अपनाया

 

  • भारत के महान लेग स्पिनर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की कहानी इन सभी में सबसे अलग नजर आती है। कुंबले ने 1999 में चेतना रमतियर्था से शादी की थी।
  • चेतना की इससे पहले शादी हो चुकी थी और उनकी पहली शादी से बेटी आरुणी थी। चेतना अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। हाल यह था कि चेतना का प्यार से भरोसा ही उठ गया था।
  • ऐसे में अनिल के लिए चेतना को मनाना काफी मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे वह उनका दिल जीतने में कामयाब हुए। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
  • उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड में भी चेतना के पहले विवाह के टूटने और इसके बाद एक जुलाई 1999 को अनिल कुंबले से उनकी शादी का जिक्र मिलता है।
  • यह सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं था। कुंबले ने चेतना की बेटी को भी अपने परिवार का हिस्सा बनाया। उनकी जिंदगी में बेटी की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद भी आया।
  • अदालत के रिकॉर्ड में कस्टडी को लेकर चले लंबे विवाद और कुंबले की भूमिका का विवरण मिलता है। 
  • यही वजह है कि कुंबले और चेतना की कहानी को अक्सर सिर्फ दूसरी शादी की कहानी के रूप में नहीं, बल्कि रिश्ते में जिम्मेदारी और परिवार को स्वीकार करने के उदाहरण के तौर पर भी देखा जाता है। आज दोनों के तीन बच्चे हैं।


Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

शमी और हसीन
– फोटो : Instagram


4. मोहम्मद शमी और हसीन जहां: रिश्ता बना, लेकिन कहानी विवादों में उलझ गई

 

  • भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शादी भी ऐसी महिला से हुई थी, जिसकी पहले शादी हो चुकी थी। शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की।
  • बाद में यह जानकारी सामने आई कि हसीन की इससे पहले शादी सैफुद्दीन से हुई थी और उस रिश्ते से उनकी दो बेटियां थीं। शमी और हसीन की शादी से एक बेटी भी है, लेकिन 2018 के बाद दोनों के रिश्ते में गंभीर विवाद सामने आए।
  • दोनों अलग रहने लगे और मामला पुलिस तथा अदालत तक पहुंच गया। इस वजह से शमी की निजी जिंदगी लंबे समय तक क्रिकेट की खबरों के साथ-साथ कानूनी खबरों का भी हिस्सा बनी रही।
  • इस कहानी का शुरुआती हिस्सा प्यार और शादी से जुड़ा था, लेकिन आगे चलकर रिश्ते में आई कड़वाहट ने इसे बिल्कुल अलग दिशा दे दी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेलर 2 रिलीज डेट:‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म – Jailer 2 Release Date Rajnikanth Jailer 2 Will Not Be Postponed And Will Be Released On 15 October

मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल:जमीन के लिए माता-पिता पर बरसाई लाठियां, मारने की धमकी देकर छोड़ा – Sons Angered Over Sale Of Land Held In Mother Name Elderly Parents Beaten In Pune Threatened With Death

कातिल मां:चार बच्चों को मार डालने वाली मां को मिली चार बार उम्रकैद, खौफनाक कांड से हर कोई रह गया था सन्न – Mandsaur Suganabai Four Children Murder Case Four Life Imprisonment Court Verdict

साउथ जोन फाइनल में:तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी, नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराया; खिताब से एक कदम दूर – South Zone Vs North Zone Duleep Trophy 2nd Semi-final Highlights Result Match Scorecard Updates

आर्थिक मोर्चे से अच्छी खबर:जापानी एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग बढ़ाई, जानिए कैसे मजबूत हुई अर्थव्यवस्था – Japanese Agency Upgrades India’s Sovereign Rating, Big Boost For Economy

मंदाकिनी नदी का विकराल रूप:खतरे के निशान से 4.5 मीटर ऊपर, फिर डूबा रामघाट; दुकानें-मकान, आश्रम और होटल जलमग्न – Mp News Mandakini River Flood Water Rises 4.5 Metres Above Danger Mark, Ramghat Submerged

Leave a Comment