लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कातिल मां:चार बच्चों को मार डालने वाली मां को मिली चार बार उम्रकैद, खौफनाक कांड से हर कोई रह गया था सन्न – Mandsaur Suganabai Four Children Murder Case Four Life Imprisonment Court Verdict

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मंदसौर जिले में चार मासूम बच्चों को कुएं में धकेलकर हत्या करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश गरोठ निरंजन कुमार पांचाल की अदालत ने दोषी मां सुगनाबाई को चार अलग-अलग मामलों में चार बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर हर मामले में 2,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह खौफनाक वारदात गरोठ तहसील के ग्राम पीपलखेड़ा में दो वर्ष पहले हुई थी, जहां महिला ने अपने ही बच्चों की जान ले ली थी।

अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने महिला को चारों बच्चों की हत्या का दोषी माना। कोर्ट ने प्रत्येक बच्चे की मृत्यु के लिए अलग-अलग आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मृत बच्चों में नौ साल का बंटी, सात साल की अनुष्का, चार साल की मुस्कान और दो साल का कार्तिक शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही गरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी सुगनाबाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था।

ये भी पढ़ें- रायसेन जेल में सनसनीखेज वारदात: विचाराधीन कैदी ने प्रहरी पर चलाई गोली; जेल के अंदर कट्टा पहुंचने पर उठे सवाल

प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

पुलिस जांच में सामने आया कि चालीस वर्ष की सुगनाबाई का विवाह लगभग सत्रह वर्ष पूर्व हुआ था। उसका पति रोड सिंह शराब पीकर आए-दिन उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। वारदात से एक रात पहले भी तेज बारिश के दौरान पति ने महिला तथा बच्चों के साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। महिला के काफी मिन्नतें करने पर भी पति नहीं माना। उसे चारों बच्चों को साथ लेकर रात में ही आंगनबाड़ी केंद्र जाना पड़ा और वहीं रात बिताई। लगातार घरेलू कलह और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अगले दिन 14 जुलाई 2024 की सुबह यह घातक फैसला लिया।

भाई को फोन कर दी थी जानकारी

इस खौफनाक कदम को उठाने से ठीक पहले महिला ने अपने भाई को फोन करके बताया था कि वे सब मरने जा रहे हैं। इसके बाद वह चारों बच्चों को खेत पर स्थित कुएं के पास ले गई। उसने एक-एक करके चारों मासूमों को कुएं में धकेल दिया और फिर स्वयं भी छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकालकर बचा लिया, लेकिन चारों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने पति रोड सिंह के खिलाफ भी घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था, जिसकी अदालती सुनवाई वर्तमान में पृथक रूप से चल रही है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल:जमीन के लिए माता-पिता पर बरसाई लाठियां, मारने की धमकी देकर छोड़ा – Sons Angered Over Sale Of Land Held In Mother Name Elderly Parents Beaten In Pune Threatened With Death

पहले किसी और की दुल्हन थीं, फिर बनीं क्रिकेटर्स की हमसफर:तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन भारतीय खिलाड़ियों का दिल – Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

साउथ जोन फाइनल में:तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी, नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराया; खिताब से एक कदम दूर – South Zone Vs North Zone Duleep Trophy 2nd Semi-final Highlights Result Match Scorecard Updates

आर्थिक मोर्चे से अच्छी खबर:जापानी एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग बढ़ाई, जानिए कैसे मजबूत हुई अर्थव्यवस्था – Japanese Agency Upgrades India’s Sovereign Rating, Big Boost For Economy

मंदाकिनी नदी का विकराल रूप:खतरे के निशान से 4.5 मीटर ऊपर, फिर डूबा रामघाट; दुकानें-मकान, आश्रम और होटल जलमग्न – Mp News Mandakini River Flood Water Rises 4.5 Metres Above Danger Mark, Ramghat Submerged

भक्तों के लिए खुशखबरी:तिरुपति की तर्ज पर काशी में बनेगा भव्य श्रीवेंकटेश्वर मंदिर, 15 एकड़ में होगा निर्माण – Grand Sri Venkateswara Temple Will Be Built In Kashi On Lines Of Tirupati Temple

Leave a Comment