खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रिलीज के बाद से ही दिन-ब-दिन फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए आज बुधवार को आठवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

2 of 4
टॉक्सिक
– फोटो : सोशल मीडिया
‘टॉक्सिक’ का शुरुआती कलेक्शन
- यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 101.10 करोड़ की कमाई की थी।
- इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
- अब फिल्म की कमाई डबल डिजिट के नीचे आ गई है।

3 of 4
टॉक्सिक के कलाकार
– फोटो : सोशल मीडिया
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज 8 दिन हो गए हैं।
- अब फिल्म की कमाई 5 करोड़ के नीचे आ गई है।
- आज बुधवार को इसने 2.60 करोड़ की कमाई की है।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 232.20 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन अच्छा है, लेकिन इसकी दिन-ब-दिन कमाई धीरे-धीरे गिरती जा रही है।

4 of 4
हनुमान अंश
– फोटो : यूट्यूब
इन फिल्मों से है टक्कर
- ‘टॉक्सिक’ की कमाई के बीच इन दिनों थिएटर्स में कई तरह की फिल्में लगी हुई हैं।
- इनमें सबसे आगे फिल्म हनुमान अंश है, जिसकी कमाई में अचानक से काफी उछाल देखने को मिला है।
- फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
- इसके अलावा इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ और हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में भी थिएटर्स में लगी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- पवन कल्याण जन्मदिन: चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन तक, इन बड़े सितारों ने दी ‘पावर स्टार’ को बर्थडे की बधाई


