लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold Price: सिर पर है शादी का सीजन, सोने की कीमतें 1.5 लाख के पास, जानें कब है खरीदने का सही समय

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सोने- चांदी की कीमतों में हर रोज थोड़ा- बहुत बदलाव तो आता ही है. जिसकी वजह से ये समझ पाना मुश्किल हो जाता है कब खरीदारी करें और कब ना करें. खासतौर से वेडिंग सीजन के पास आते ही सोन- चांदी की कीमतों को लेकर टेंशन हो जाती है. ऐसे में हम आपकी ये परेशानी थोड़ी सी आसान करने वाले हैं. हम आपको बताएंगे कि अगर इस वेडिंग सीजन में आपके घर पर कोई शादी है, तो आपको सोने के गहने कब खरीदना चाहिए.

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव
दरअसल गुरुवार को सोने की कीमतों में बहुत मामूली सा बदलाव आया है. ये दिखाता है कि मार्केट फिलहाल पूरी तरह से अनिश्चित बना हुआ है. इन्वेस्टर्स अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. साथ ही यूएस मुद्रास्फीति रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच गुरुवार को एमसीएक्स गोल्ड में 676 रुपये की गिरावट आई है. पहले इसकी कीमत 1,51,113 रुपये पर थी. इसके साथ ही चांदी में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई और ये 3,310 रुपये गिरकर 2,36,608 रुपये पर आ गई है.

कब खरीदें सोना?
सोने- चांदी का बाजार ऐसा होता है जिसमें थोड़ा सब्र रखना जरूरी होता है. जल्दबाजी में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं. ऐसे में फिलहाल भले ही वेडिंग सीजन नजदीक हो, लेकिन दुनियाभर के हालातों क देखते हुए फिलहाल सोना खरीदने वालों को इससे बचना चाहिए. सोने में यदि कोई इन्वेस्ट करना चाहता है तो उसे फिलहाल की ग्लोबली स्थिति देखकर ही निर्णय लेना चाहिए. 

इसके अलावा दूरगामी दृष्टिकोण से सोचकर खरीदेंगे तो फायदेमंद होगा. हालांकि सोने की कीमतों में हल्की- फुल्की गिरावट पर नजर रखना चाहिए, लेकिन चांदी में ज्यादा उतार- चढ़ाव होता है ऐसे में इसे खरीदते समय सतर्कता से ही फैसला लेना चाहिए. कुल मिलाकर जल्दबाजी में निवेश करने से बचना ही बेहतर विकल्प है.

ये भी पढ़ें:

LPG Upadte: होर्मुज पर ब्लॉकेज, अब तेल के जहाज भारत आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने दिया अपडेट, ये है प्लान B

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment