लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Assembly Elections:पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर Cm ममता का जोर – Assembly Elections 2026 Live Updates Pm Campaign Tamil Nadu Cm Mamata Bengali Identity Bjp Tmc Dmk Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:05 AM, 16-Apr-2026

भाजपा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बातों का अब बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं होता। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। भट्टाचार्य ने टीएमसी की तुलना एक जीवित जीवाश्म से की और कहा कि अब इस पार्टी के जाने का समय आ गया है।

11:01 AM, 16-Apr-2026

परिसीमन बिल के विरोध में काली शर्ट पहनकर चुनाव प्रचार में उतरे उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। वे यहां डीएमके उम्मीदवार और मंत्री पी मूर्ति के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उदयनिधि स्टालिन काले रंग की शर्ट पहनकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के जरिए तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय इस बिल को लाकर सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। 

10:51 AM, 16-Apr-2026

ममता बनर्जी की अपील, बंगाल की पहचान बचाने के लिए टीएमसी को दें वोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर बंगाल की पहचान और संवैधानिक अधिकारों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंगाली नए साल (पोइला बैसाख) का दिन जनता के बीच बिताया। उन्होंने साल 2011 से राज्य के लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा पर लगाया आरोप

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है। उनके अनुसार, भाजपा शासित राज्यों में लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमारी भाषा, संस्कृति और खान-पान को मिटाकर अपनी मर्जी थोपना चाहती है। ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल को दिल्ली या गुजरात से कंट्रोल नहीं किया जा सकता और बंगाल कभी नहीं झुकेगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे टीएमसी उम्मीदवारों को अपना समर्थन दें। उन्होंने मोसरफ हुसैन, गुलाम रब्बानी, मिन्हाजुल अरफिन आजाद, कृष्णा कल्याणी, सत्यजीत बर्मन, निताई बैश्य, हमीदुल रहमान, कन्हैया लाल अग्रवाल, गौतम देब और संजय कुजूर जैसे उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि बंगाल की गरिमा और मां-माटी-मानुष के रास्ते को मजबूत करने के लिए वोट दें। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे चार मई को आएंगे।

09:45 AM, 16-Apr-2026

Assembly Elections: पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर CM ममता का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल तमिलनाडु चुनाव प्रचार के दौरान नागरकोइल में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो शुरू करने से पहले उन्होंने थिरु के कामराज, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, सीएन अन्नादुरई और एमजीआर जैसी महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। नागरकोइल की सड़कों पर हुए इस विशाल रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने इस रोड शो की कुछ खास झलकियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि जनता के इस जबरदस्त उत्साह से यह साफ हो गया है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को भारी समर्थन मिल रहा है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि इस बार चुनाव में डीएमके (DMK) की हार निश्चित है। उन्होंने कहा तमिलनाडु के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। भारी भीड़ और लोगों का जोश एनडीए की बड़ी जीत का संकेत दे रहा है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aaj Ka Shabd Prasu Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Jaag Rahe Hum Veer Jawan – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:प्रसू और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता

Delhi:’डी कंपनी’ के करीबी हुजैफा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुल सकती हैं अंडरवर्ल्ड की कुछ परतें – Huzaifa, A Close Associate Of ‘d Company’, Has Been Arrested By The Special Cell Of The Delhi Police

आज का मौसम:दिल्ली में चढ़ते तापमान पर लगा रहेगा ब्रेक, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूर्वानुमान – Kal Ka Mausam Weather Is Kind To Delhi Ncr Rising Temperatures Will Be Put On Hold

सात साल में दो बड़े हमले:सस्ता कोचिंग मॉडल बना माफिया के गले की फांस, खान सर को क्यों बनाया जा रहा निशाना? – Patna Khan Sir Coaching Centre Firing Outside Musallahpur Haat Rivalry Suspected

Bihar News :खान सर की कोचिंग के पास फायरिंग से हड़कंप, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप – Firing Near Khan Sir’s Coaching Centre Patna Bihar Police Bihar News

Up:फाजिल नगर का बदलेगा नाम, भगवान महावीर से संबंधित होगा नया नाम; सीएम योगी बोले- पहले जंगल पार्टी का आतंक था – Up Cm Yogi Adityanath Says Crisis Of Identity, Crisis Of Disease, Mafias And Terror Of The Jungle Party

Leave a Comment