
- 25 लाख होम लोन के लिए विभिन्न बैंकों की EMI जानें।
- HDFC, Canara, Kotak Mahindra बैंक EMI दरें भिन्न प्रस्तुत करते हैं।
- SBI, Axis बैंक भी EMI की विभिन्न दरें पेश करते हैं।
- होम लोन लेते समय ब्याज दरें, फीस, और प्रीपेमेंट जांचें।
Home Loan EMI: अक्सर लोगों के सपनों की बात की जाए तो एक बात बहुत से मामलों में एक जैसी होती है. खुद के घर का सपना लगभग हर व्यक्ति देखता है. बढ़ती महंगाई और घरों की कीमतों में आई उछाल की वजह से लोग बैंकों से होम लोन का सहारा लेते हैं. अगर आप भी होम लोन लेकर खुद का घर बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. जिससे आप बहुत सी परेशानियों से बच सकते हैं. आइए जानते हैं, अगर आप 25 लाख रुपये का लोन 20 सालों के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने कितना ईएमआई देना होगा?
अलग-अलग बैंकों के होम लोन की दरें और EMI
एचडीएफसी बैंक 7.75 फीसदी ब्याज दर पर 25 साल के लिए करीब 20,524 रुपये मंथली EMI ऑफर कर रहा है. केनरा बैंक 7.40 फीसदी से 8.90 फीसदी के बीच ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा हैं. जिसमें 25 साल के लिए EMI लगभग 20,000 से 22,500 रुपये तक जाती है. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक 7.70 फीसदी से 8.70 फीसदी के बीच दर पर 25 साल के लिए करीब 20,000 से 22,000 रुपये मंथली EMI पर लोन दे रहा है.
एक्सिस बैंक 8.40 फीसदी से 8.50 फीसदी के बीच ब्याज दर पर 25 साल के लिए लगभग 21,500 से 22,500 रुपये EMI लेता है. वहीं एसबीआई भी 8.40 फीसदी से 8.50 फीसदी की दर पर 25 साल के लिए करीब 21,500 से 21,650 रुपये मंथली EMI ऑफर कर रहा हैं.
होम लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. घर खरीदने के लिए लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों और ऑफर्स को अच्छे से जांच लेना चाहिए, क्योंकि हर बैंक की शर्तें अलग हो सकती हैं. सही विकल्प चुनने से आपकी EMI और कुल खर्च दोनों कम हो सकते हैं.
2. होम लोन के लिए अप्लाई करते समय एप्लिकेशन फीस भी देनी पड़ती है. यह रकम वापस नहीं मिलती है. लोन लेने से पहले तय कर लेना बेहतर रहता है कि किस बैंक से लोन लेना है.
3. होम लोन के वक्त मॉर्गिज डीड चार्ज भी देना पड़ता है. जो लोन की राशि के हिसाब से लिया जाता है, हालांकि कुछ मामलों में बैंक इसे माफ भी कर देते हैं. इसलिए जानकारी लेकर ही फैसला करना एक समझदारी भरा कदम है.
4. बैंक प्रॉपर्टी की जांच के लिए वकील नियुक्त करता है, जिसकी फीस आवेदक से ही ली जाती है. अगर आप पहले ही यह देख लें कि जिस प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, उसे बैंक की मंजूरी मिली है या नहीं, तो खर्च को कम किया जा सकता है.
5. लोन लेते समय प्रीपेमेंट के बारे में जरूर पूछना चाहिए. अगर आप लोन की रकम तय समय से पहले चुकाते हैं, तो प्रीपेमेंट चार्ज देना पड़ सकता है. हर बैंक के लिए यह अलग-अलग हो सकता है. कुछ मामलों मे बैंक प्रीपेमेंट पर तगड़ा चार्ज लगाती हैं. लोन लेने से पहले इसकी जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें:
क्या है ‘वन वीक रूल’, इसे अपनाकर पैसे से भरने लगेगी आपकी जेब, शॉपिंग की लत छुड़ा देगा यह नियम

