लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

White House Firing:व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप भी परिसर में मौजूद; सीक्रेट सर्विस ने इलाके के घेरा – Us Law Enforcement Authorities Responding To Reports Of Shots Fired Near White House

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार को व्हाइट हाउस के पास गोली चलने की खबर सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियां और सीक्रेट सर्विस इलाके में जांच और सुरक्षा अभियान चला रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के पास अचानक कई गोलियों जैसी आवाजें सुनाई दीं। उस समय वहां मौजूद पत्रकारों को तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर सुरक्षित रहने के लिए कहा गया। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

सोशल मीडिया पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने दी जानकारी

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्हें 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के पास गोली चलने की सूचना मिली है। यह इलाका व्हाइट हाउस से सिर्फ एक ब्लॉक दूर बताया जा रहा है। एजेंसी ने कहा कि जमीन पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर जानकारी की पुष्टि की जा रही है। 

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जारी किया बयान

इस घटना पर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी गोली चलने की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा।

घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। फिलहाल उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वॉशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने भी फिलहाल इस मामले पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके की जांच कर रही हैं और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:कितनी खास है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? रेट-रफ्तार से रास्ते तक, जानें इसके बारे में सबकुछ – How Special Is India’s First Hydrogen Train? From Speed And Fare To Route, Here’s Everything You Need To Know

प्रेमिका को मारकर दी जान:’आज के बाद हमारा रिश्ता खत्म’, शिवांगिनी की आखिरी कॉल; इसलिए रिश्ते में आई कड़वाहट – Shivangini Called And Said Our Relationship Is Over After Today

Neet Result 2026:नीट टॉपर आर्यन गुप्ता क्यों बनना चाहते हैं ऑन्कोलॉजिस्ट? वजह जानकर भर आएंगी आंखें – Neet Air 1 Aryan Gupta Dreams Of Becoming An Oncologist; His Emotional Story Will Touch Your Heart

सैमसंग लवर्स हो जाएं तैयार, आ रहे हैं शानदार Ai गैजेट्स:इवेंट की तारीख का एलान; कब, कहां और कैसे देखें लाइव? – Samsung Galaxy Unpacked 2026 Announced: When, Where, How Watch This Launch

रोहित को लेकर चल रही अटकलों में कितनी सच्चाई?:भारतीय टीम प्रबंधन क्या बना रहा दबाव, कोच ने स्पष्ट किया रुख – Ind Vs Eng: Indian Batting Coach Sitanshu Kotak Make Stance Clear As Rohit Sharma’s Odi Future Buzz Grows

केन-बेतवा विस्थापन:मुआवजे से लेकर पुनर्वास तक कई सवाल, 10वें दिन भी अनशन जारी; बिगड़ती सेहत ने बढ़ाई चिंता – Chhatarpur-ken-betwa-link-project-protest-amit-bhatnagar-hunger-strike

Leave a Comment