लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Building Collapse Live:सत्य निकेतन में गिरी चार मंजिला इमारत, अब तक पांच की मौत; न्यायिक जांच के आदेश – Delhi Building Collapse Live Updates Building Collapses In Satya Niketan Students Trapped Rescue Operation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

01:03 AM, 07-Sep-2026

सत्य निकेतन में लंगर

सत्य निकेतन में हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। इस बीच शाम को कांग्रेस ने मौके पर खाना वितरित किया। घटना के बाद आस-पास के पीजी खाली करा लिए गए हैं और मेस भी बंद करा दी गई हैं। ऐसे में ही एनएसयूआई छात्रों ने वहां रहने वाले छात्रों के लिए खाने का प्रबंध किया।

 

12:39 AM, 07-Sep-2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में इमारत गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया- ‘बहुत दुख हुआ’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि वह यहां एक इमारत गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत दोपहर गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे करीब 15-20 लोगों को बचाने के लिए रात तक कई एजेंसियों का बचाव अभियान जारी रहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘X’ (पहले ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में इमारत गिरने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।

12:36 AM, 07-Sep-2026

कांग्रेस के हुड्डा भी विरोध स्थल पर

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उस जगह पहुंचे जहां NSUI के छात्र सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

12:33 AM, 07-Sep-2026

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में पहुंचे आप नेता सौरभ भारद्वाज, बयान 

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद जहां छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां आप नेता पहुंचे। नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप विरोध-प्रदर्शन नहीं कर रही है; बल्कि छात्र अलग-अलग जगहों पर विरोध कर रहे हैं। यहां आप का छात्र विंग मौजूद है… उनकी सिर्फ दो मांगें हैं। छात्रों के लिए पीजी में रहने की सुविधा होनी चाहिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। सारी जमीन केंद्र सरकार की है। आप बाकी सबके लिए काम करते हैं, लेकिन जब तक आप उनके लिए हॉस्टल नहीं बनाते, तब तक यह उत्पीड़न और शोषण चलता रहेगा… जब तक हॉस्टल नहीं बनते, तब तक यह नहीं रुकेगा; तब तक सरकार को खुद उनकी PG की फीस देनी चाहिए। तभी सरकार को स्थिति की गंभीरता और आपातकालीन स्थिति का एहसास हुआ… साकेत में पीजी बिल्डिंग गिरने को शायद अभी दो महीने ही हुए हैं; वहां परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मारे गए थे। उस घटना पर किसने इस्तीफा दिया? क्या आपको सच में लगता है कि वे इस्तीफा देंगे?

12:02 AM, 07-Sep-2026

भाजपा विधायक ने सतर्कता के साथ दिया सियासी बयान

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हम इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं… NDRF की पूरी टीम, MCD कमिश्नर, मुख्य सचिव, LG, पुलिस कमिश्नर सहित सभी बड़े अधिकारी और संबंधित विभागों के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य के लिए बेहतरीन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उनके (कांग्रेस के) आरोपों से सच्चाई नहीं बदलेगी। जहां तक इमारतें बनने के समय की बात है तो चाहे डेढ़ साल पहले बनी हों या कभी भी- डेढ़ साल पहले आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में थी और हमने हाल ही में कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी संभाली है; उससे पहले कॉर्पोरेशन उनके नियंत्रण में था। अभी यह मुद्दा नहीं है। हमारा मुख्य मकसद अंदर फंसे छात्रों और मजदूरों को बचाना है। उन्हें बचाने के बाद, जो भी दोषी पाया जाएगा- चाहे वह MCD अधिकारी हों या इमारत का मालिक- उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

12:02 AM, 07-Sep-2026

नगर निगम ने दिखाए तेवर

चार मंजिल से ज्यादा ऊंची सभी अवैध इमारतों को तुरंत सील कर दिया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ये आदेश तुरंत लागू होंगे। 

 

11:53 PM, 06-Sep-2026

वेंकटेश्वर और आर्य भट्ट कॉलेज आज बंद

सत्य निकेतन में हुए  हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने सोमवार(आज) कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई। कॉलेज ने बताया कि सत्य निकेतन में पीजी बंद होने और वहां रह रहे छात्रों में असुरक्षा की भावना को देखते हुए कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत लड़के और लड़कियों को कक्षाओं में अस्थायी रूप से ठहराया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सत्य निकेतन में हुई इमारत गिरने की घटना कॉलेज के सामने हुई है। हादसे के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। आर्य भट्ट कॉलेज भी आज बंद रहेगा। देर रात प्रशासन ने यह घोषणा की है। 

11:47 PM, 06-Sep-2026

दिल्ली सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश 

सत्य निकेतन में मौके का मुआयना और शुरुआती आकलन के आधार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पीजी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस गंभीर घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के तहत कड़ी से सख्त कार्रवाई होगी।

11:45 PM, 06-Sep-2026

साउथ कैंपस थाने में कथित मालिक पर केस

सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब तक 10 लोगों को बचाया जा चुका है और 5 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ FIR नंबर 153/26 (धारा 105/290/125(a) BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह इमारत एक PG थी। आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत गिर गई। आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

10:16 PM, 06-Sep-2026

मरने वालों की संख्या हुई चार

जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में इस घटना के 10 मरीज पहुंचे। इनमें से चार मरीज पहले ही मृत अवस्था में लाए गए थे। एक मरीज गंभीर हालत में था, जिसकी बाद में अपनी चोटों के कारण मृत्यु हो गई। इस तरह कुल पांच लोगों की मौत हो गई। बाकी मरीजों में से तीन को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के हाथ-पैर की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी, इसलिए जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा, एक मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

’13-14 करोड़ नाम हटाना स्कैम’:एसआईआर पर पूर्व सीईसी कुरैशी का बड़ा दावा, और क्या-क्या कहा? – Sir Voter Deletion Sy Quraishi Scam Controversy Voter List

पश्चिम बंगाल:आम जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर से मारपीट का आरोप, भाजपा ने सभी आरोपों से किया इनकार – Ex-tmc Mla Humayun Kabir Alleges Assault By Bjp Workers In Bengal’s North 24 Parganas

बिग बॉस 20:आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सीजन 20 में शामिल हुए ये प्रतिभागी; जानें इनके बारे में सबकुछ – Bigg Boss 20 Final 15 Contestants List Amrapali Dubey To Isha Rikhi Participated At Salman Khan Show

अमेरिका की आजादी के 250 साल का जश्न:’ट्रंप की सोच लेकर आया हूं’, राजदूत गोर ने बंगलूरू में क्या-क्या कहा? – Us India Partnership Sergio Gor Dk Shivakumar Bengaluru Trust Fellowship American Freedom 250 Years

आज का राशिफल 07 सितंबर:तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आज बन रहे हैं शुभ योग, नए अवसरों से बदल सकती है किस्मत – Today Prediction Horoscope Of 07 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

मिस्बाह ने उठाए सवाल:क्या पाकिस्तान में विदेशी और घरेलू कोच के साथ होता है अलग बर्ताव? पूर्व कप्तान ने घेरा – Former Test Captain Misbah-ul-haq Complains About Differential Treatment Of Coaches In Pakistan Cricket

Leave a Comment