लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Snapchat News: स्नैपचैट पर छंटनी की गाज, सैंकड़ों नौकरियां खत्म, कंपनी क्यों कम कर रही है स्टॉफ?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Snapchat Layoff: बुधवार को स्नैप के शेयरों उछाल देखा गया है, इसी बीच कंपनी ने अपने स्टॉफ को कम करने का भी मन बना लिया है. खबरें हैं कि कंपनी जल्दी ही अपेन स्टॉफ में से कुछ लोगों की छंटनी करने वाली है. ये नौकरियां AI की वजह से जा रही हैं. कंपनी ने हाल ही में अपने 16 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा भी कर दी है.

कंपनी के सीईओ ने लिखा लेटर
दरअसल बुधवार को स्नैप कंपनी के शेयरों में लगभग 7% की उछाल देखी गई. जब कंपनी ने एआई-ड्रिवन एफिशिएंसी का हवाला देते हुए ग्लोबली अपने कर्मचारियों में 16% तक की कटौती प्लान कर ली है. सीईओ इवान स्पीगल ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस कटौती से लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे और कम से कम 300 खाली पड़े पदों को भी बंद किया जाएगा.

AI बना कर्मचारियों के लिए दुश्मन
अपने कर्मचारियों को लिखे पत्र में स्पीगल ने बताया, ‘पिछली बार मैंने बताया था कि स्नैप एक निर्णायक दौर से गुजर रही है, जिसमें एक नए, तेज और ज्यादा कुशल कार्यप्रणाली की ज़रूरत है, साथ ही प्रोफिटेबल ग्रोथ की ओर बढ़ना भी ज़रूरी है. हमारा मानना ​​है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हो रही तेजी से प्रगति हमारी टीमों को दोहराव वाले कामों को कम करने, गति बढ़ाने और हमारी कम्युनिटी, पार्टनर्स और एडवर्टाइजर्स को बेहतर सपोर्ट देने में सक्षम बनाती है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमने पहले ही देखा है कि छोटी टीमें एआई उपकरणों का उपयोग करके कई महत्वपूर्ण पहलों में सार्थक प्रगति कर रही है, जिनमें स्नैपचैट+, विज्ञापन प्लेटफॉर्म के बेहतर प्रदर्शन और हमारे स्नैप लाइट इंफ्रास्ट्रक्चर में एफिशिएंटली सुधार शामिल हैं’.

कर्मचारियों को मिलेगा चार महीने का वेतन
कंपनी का कहना है कि ये फैसले उनके लिए भी मुश्किल हैं, लेकिन भविष्य को देखते हुए ये फैसला भी जरूरी है. कंपनी ने ये भी कहा है कि जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, उनके सपोर्ट में कंपनी पूरी तरह से है. कर्मचारियों को चार महीने का वेतन, हेल्थ इंश्योरेंस, इक्विटी वेस्टिंग और करियर ट्रांजिशन सपोर्ट दिया जाएगा. स्पीगल ने कहा कि छंटनी से कंपनी की सालाना लागत में 2026 की दूसरी छमाही तक 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमी आएगी. स्नैप ने पहली तिमाही के लिए 1.5 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू का अनुमान लगाया है, जो वार्षिक आधार पर 12% की वृद्धि है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा…

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Comment