{“_id”:”6aa160da34eae7bb7e06717b”,”slug”:”india-w-vs-bangladesh-women-asia-cup-semi-final-smriti-mandhana-on-verge-of-top-in-most-runs-in-wt20is-chart-2026-09-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महिला एशिया कप: मंधाना के पास सूजी बेट्स को पीछे छोड़ने का मौका, टी20 में नंबर एक बनने से महज इतने रन दूर”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही हैं। मंधाना पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन चुकी हैं और अब उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे आगे निकलने का मौका है।

स्मृति मंधाना
– फोटो : BCCI Women
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास महिला एशिया कप 2026 में इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

