भारत में पुरानी कारों का बाजार अब केवल एक विकल्प भर नहीं रहा। बल्कि खरीदारों की दिलचस्पी इस सेगमेंट में लगातार बढ़ी है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। क्रिसिल की रिपोर्ट में पुरानी कारों के बाजार को लेकर कुछ बड़े दावे किए गए हैं।
आगामी वित्त वर्ष में पुरानी कारों के बाजार में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद है?
क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का पुरानी कारों का बाजार नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है:
-
7 से 9 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी:
वित्तीय वर्ष 2027 में पुरानी कारों की बिक्री में 7 से 9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
-
70 लाख यूनिट्स के पार पहुंचेगा आंकड़ा:
भारत का संगठित पुरानी कारों का बाजार जल्द ही 70 लाख यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े को पार कर जाएगा।
-
बिक्री का अनुपात:
वर्तमान में पुरानी और नई कारों की बिक्री का अनुपात 1 से ऊपर बना हुआ है। यानी बाजार में नई कारों के मुकाबले पुरानी कारों की अच्छी-खासी मांग है।