लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Kadachit Kunwar Narayan Poem O Mastak Virat – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:कदाचित् और कुंवर नारायण की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- कदाचित्, जिसका अर्थ है- कभी, शायद कभी, जिसकी संभावना हो। प्रस्तुत है कुंवर नारायण की कविता- ओ मस्तक विराट

ओ मस्तक विराट,


अभी नहीं मुकुट और अलंकार।


अभी नहीं तिलक और राज्यभार।

तेजस्वी चिन्तित ललाट। दो मुझको


सदियों तपस्याओं में जी सकने की क्षमता।


पाऊँ कदाचित् वह इष्ट कभी


कोई अमरत्व जिसे


सम्मानित करते मानवता सम्मानित हो।

सागर-प्रक्षालित पग,


स्फुर घन उत्तरीय,


वन प्रान्तर जटाजूट,


माथे सूरज उदीय,

…इतना पर्याप्त अभी।


स्मरण में


अमिट स्पर्श निष्कलंक मर्यादाओं के।


बात एक बनने का साहस-सा करती….।

तुम्हारे शब्दों में यदि न कह सकूँ अपनी बात,


विधि-विहीन प्रार्थना


यदि तुम तक न पहुँचे तो


क्षमा कर देना,

मेरे उपकार-मेरे नैवेद्य-


समृद्धियों को छूते हुए


अर्पित होते रहे जिस ईश्वर को


वह यदि अस्पष्ट भी हो


तो ये प्रार्थनाएँ सच्ची हैं…इन्हें


अपनी पवित्रताओं से ठुकराना मत,


चुपचाप विसर्जित हो जाने देना


      समय पर….सूर्य पर…

भूख के अनुपयुक्त इस किंचित् प्रसाद को


फिर जूठा मत करना अपनी श्रद्धाओं से,


इनके विधर्म को बचाना अपने शाप से,


इनकी भिक्षुक विनय को छोटा मत करना


अपनी भिक्षा की नाप से


उपेक्षित छोड़ देना


    हवाओं पर, सागर पर….


कीर्ति-स्तम्भ वह अस्पष्ट आभा,

सूर्य से सूर्य तक,


प्राण से प्राण तक।


नक्षत्रों,


असंवेद्य विचरण को शीर्षक दो

भीड़-रहित पूजा को फूल दो


तोरण-मण्डप-विहीन मन्दिर को दीपक दो


जबतक मैं न लौटूँ


उपासित रहे वह सब

जिस ओर मेरे शब्दों के संकेत।


जब-जब समर्थ जिज्ञासा से


काल की विदेह अतिशयता को


कोई ललकारे-


सीमा-सन्दर्भहीन साहस को इंगित दो।

पिछली पूजाओं के ये फूटे मंगल-घट।


किसी धर्म-ग्रन्थ के


पृष्ठ-प्रकरण-शीर्षक-


सब अलग-अलग।


वक्ता चढ़ावे के लालच में


बाँच रहे शास्त्र-वचन,


ऊँघ रहे श्रोतागण !…

ओ मस्तक विराट,


इतना अभिमान रहे-


भ्रष्ट अभिषेकों को न दूँ मस्तक


न दूँ मान..


इससे अच्छा


चुपचाप अर्पित हो जा सकूँ


दिगन्त प्रतीक्षाओं को….

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र खुदकुशी मामला:आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टलों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; जांच के बीच लिया गया फैसला – Sahil Wakode Case: Wall-mounted Fans To Replace Ceiling Fans In Iit Bombay Hostels

चार राज्यों में विधान परिषद इलेक्शन:चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, कब होगा मतदान? – Legislative Council Elections In Four States: Eci Announces Dates; When Will Voting Take Place?

बिहार:mlc चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर होगी वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल – Bihar Mlc Election 2026 8 Seats Voting Date Full Schedule

Rajasthan Nikay Chunav 2026:डिप्टी मेयर से उपाध्यक्ष तक की अग्निपरीक्षा, 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू – Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Deputy Mayor To Vice President Voting Updates In Hindi

तमिलनाडु:सीएम विजय ने ‘कामराज नाश्ता योजना’ का किया विस्तार, कक्षा 6-8 के छात्रों को भी मिलेगा मुफ्त नाश्ता – Tamil Nadu Expands Kamarajar Breakfast Scheme To Classes 6-8 Cm C Joseph Vijay

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

Leave a Comment