चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। ये सीटें शिक्षकों और स्नातक लोगों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों के लिए मतदान 23 अक्तूबर को होगी। वहीं, वोटों की गिनती 27 अक्तूबर को की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित चुनाव क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है।
The Election Commission announces a biennial election in Bihar, Karnataka, Maharashtra, and Uttar Pradesh from Graduates’ and Teachers’ Constituencies.
Date of polling: October 23
Date of counting of votes: October 27 pic.twitter.com/mfTovPT0Ry
— ANI (@ANI) September 22, 2026
कब तक खाली हो जाएंगी सीट?
चुनाव आयोग के एक बयान के अनुसार, बिहार में विधान परिषद की आठ सीटें 16 नवंबर को खाली हो जाएंगी। कर्नाटक में चार सीटें 11 नवंबर को, महाराष्ट्र में पांच सीटें 6 दिसंबर को और उत्तर प्रदेश में 11 सीटें 6 दिसंबर को खाली हो जाएंगी।
कब होगा मतदान?
जिन राज्यों में विधान परिषद के चुनाव होने हैं। वहां चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 6 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इन चुनावों के लिए वोटिंग 23 अक्तूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी। संबंधित चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक में किन सीटों पर चुनाव होंगे?
इसी तरह, महाराष्ट्र में औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, अमरावती टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र और पुणे टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। वहीं कर्नाटक में, कर्नाटक दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक उत्तर-पूर्व टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र और बंगलूरू टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होंगे।
वहीं, उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र, आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
बिहार में किन सीटों पर है चुनाव?
बिहार में खाली हो रही सीटों में पटना स्नातक सीट, दरभंगा स्नातक सीट, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट शामिल है।


