लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dc Vs Kkr Live Score:कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग-11 – Dc Vs Kkr Ipl Live Score: Delhi Capitals Vs Kolkata Knight Riders Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:01 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में मुकेश कुमार की टी नटराजन की जगह वापसी हुई है जबकि विपराज निगम को करुण नायर की जगह मौका मिला है।

06:56 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली के लिए आगे की राह कठिन

दिल्ली कैपिटल्स सीजन में फिलहाल मुश्किल में है। टीम ने 10 मैचों में छह हार झेली हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम को अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे।

06:54 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: मिलर ने आगे क्या कहा?

मिलर ने कहा, ‘यह मेरा पहला आईपीएल नहीं है। वह टूर्नामेंट की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। उनका काम अब टीम के खिलाड़ियों को सकारात्मक ऊर्जा देना और अपने मौके के लिए तैयार रहना है। अब हमारे लिए हर मैच करो या मरो जैसा है। हमें क्वालिफाई करने के लिए चार में से चार मैच जीतने होंगे। हमने पूरी तरह खराब क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन कुछ छोटे-छोटे फेज में टीम के तौर पर गलतियां की हैं, जिनका नुकसान उठाना पड़ा है। इस सीजन अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का व्यवहार अलग रहा है। कभी हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए तो कभी बल्लेबाजी मुश्किल रही। बल्लेबाजी इकाई ने लगातार विकेट गंवाकर खुद को दबाव में डाला है। अहम मौकों पर छोड़े गए कई कैच भी टीम पर भारी पड़े हैं।’

06:51 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: टीम संयोजन के कारण मिलर को बैठना पड़ रहा है बाहर

दिल्ली ने शीर्ष क्रम में पाथुम निसांका को मौका दिया है। मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स हैं, जबकि गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी को शामिल किया गया है। इस वजह से मिलर को बाहर बैठना पड़ रहा है। टी20 के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मिलर के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर होना निराशाजनक है। मिलर ने कहा, निश्चित तौर पर यह निराशाजनक है। हर खिलाड़ी हर मैच खेलना चाहता है, लेकिन आईपीएल का स्ट्रक्चर ऐसा है कि सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही अंतिम एकादश में खेल सकते हैं। ऐसे में टीम संयोजन बेहद अहम हो जाता है।

06:51 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली का कोलकाता से सामना

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। दिल्ली क्या अपने प्लेइंग इलेवन में धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को जगह देगी, यह एक बड़ा सवाल है। मिलर पिछले दो मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। कोई भी टीम में एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। टीम में संतुलन के दृष्टिकोण से दिल्ली इन चार में मिलर को मौका नहीं दे पा रही है। 

06:40 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL Live Cricket Score, DC vs KKR Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली की नजरें लय में वापसी पर होंगी। वहीं, केकेआर जीत के साथ महत्वपूर्ण दो अंक हासिल करना चाहेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:इन 3 राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, पूरे होंगे सभी अटके काम – Today Prediction Horoscope Of 19 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

दक्षिण दिल्ली:खाना पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गोली मारी, मौके पर ही मौत; आरोपी गिरफ्त में – Man Shoots Wife Dead After Spat Over Cooking In South Delhi

डूसू चुनाव 2026:किसके सर सजेगा ताज… फैसला आज, मतगणना सुबह आठ बजे से; दोपहर तक नतीजे आने की संभावना – Dusu Elections 2026 Results To Be Declared On Saturday

डीटीसी हड़ताल के चार दिन:दिल्ली में लड़खड़ाई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर कम बसों ने बढ़ाया इंतजार – Four Days Of Dtc Strike: Public Transport System Falters In Delhi

पेंटागन का बड़ा फैसला:30+ अमेरिकी पुरुष सैनिकों का टेस्टोस्टेरोन टेस्ट अनिवार्य, महिलाओं को बाहर क्यों रखा? – Pentagon Mandatory Testosterone Testing Male Troops

सस्ती दवाओं पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दांव:जेनरस मॉडल से जुड़ेंगे अमेरिका के सभी 50 राज्य, क्या है योजना? – Donald Trump Medicaid Drug Pricing Mfn Generous Model 50 States

Leave a Comment