लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जमुई छेड़छाड़ मामले पर सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव सीएम और बिहार पुलिस के अधिकारी की बातचीत को मजाकिया अंदाज में पेश किया। साथ ही आरोपियों की जाति पूछने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आरोपियों की जाति पूछी जा रही है। मुस्लिम और यादव एंगल की खोज की जा रही है। ताकि इस मामले को अलग रंग दिया जाए। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा? आपको जस के तस पढ़ाते हैं… 


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा… 


  • CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था? 

  • पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा 

  • CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है? 

  • पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था।

  • CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ?

  • पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।

  • CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी। 

  • पुलिस:- सर मुश्किल है 

  • CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….

  • पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।

  • CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो!

  • दाँत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,“मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे”” गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे? 

  • बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी कोई छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है। महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख रुपये ओर देने का देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

बिहार: जमुई में लड़की से छेड़खानी पर गरमाई सियासत, तेजस्वी की पार्टी ने सम्राट सरकार को घेरा; किसने-क्या कहा?

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajasthan Nikay Chunav 2026:डिप्टी मेयर से उपाध्यक्ष तक की अग्निपरीक्षा, 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू – Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Deputy Mayor To Vice President Voting Updates In Hindi

तमिलनाडु:सीएम विजय ने ‘कामराज नाश्ता योजना’ का किया विस्तार, कक्षा 6-8 के छात्रों को भी मिलेगा मुफ्त नाश्ता – Tamil Nadu Expands Kamarajar Breakfast Scheme To Classes 6-8 Cm C Joseph Vijay

बड़ा बदलाव:40 साल बाद एसएफआई के गढ़ में एबीवीपी का कब्जा, केरल के त्रिपुनिथुरा कॉलेज की सभी सीटें जीतीं – Major Shift: Abvp Captures Sfi Stronghold After 40 Years, Winning All Seats At Kerala’s Tripunithura College.

यूपी:जनजाति बहुल बघाड़ू में 23 साल में 110% बढ़े मुस्लिम वोटर, पनौरा में 33% की वृद्धि; बदलाव के पीछे ये कारण – Up Muslim Voters Rise In Tribal-dominated Baghadu In 23 Years Reason Details In Hindi

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड्स:आज कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति; कार्तिक ने जताई खुशी, रणदीप ने कही यह बात – 72nd National Film Awards To Be Held In Gujrat Today Kartik Aryan And Randeep Hooda Reacts

सेहत से हो रहा खिलवाड़:220 दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल, कैसे धड़ल्ले से बनाई जा रहीं नकली दवाएं? – Public Health Being Compromised? 220 Drug Samples Fail Tests; Spurious Medicines Being Manufactured Rampantly

Leave a Comment