लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Box Office: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर ‘मुंज्या’ को पछाड़ा, जानिए ‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ का भी हाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Bhooth Bangla Opening Day Box office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इसके जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल बाद कमबैक किया. मूवी को दर्शकों की तरफ से रिस्पांस भी अच्छा मिला. पॉजिटिव रिव्यू के फायदे का असर बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. इसने पहले दिन कमाई के मामले में हॉरर ड्रामा फिल्म ‘मुंज्या’ को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 12.25 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 3.50 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद इसकी पहले दिन की कुल कमाई 15.75 करोड़ हो गई है.

‘भूत बंगला’ ने मुंज्या को दी पटखनी

‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में ‘मुंज्या’ को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मोना सिंह की हॉरर फिल्म ने पहले दिन 4.64 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेली थी और इसने इंडिया में 102.54 करोड़ की पारी खेली थी. ये 2024 की बेस्ट हॉरर फिल्मों में शामिल थी. 

‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ का हाल

इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ के बॉक्स ऑफिस के हाल के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, साउथ फिल्म ‘वाझा 2’ ने 16वें दिन 3.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 99.35 करोड़ तक हो पहुंच गई है. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 30वें दिन 2.70 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1105.82 करोड़ हो गया है.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला 12.25 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 19 प्रतिशत
धुरंधर 2 2.70 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 14.2 प्रतिशत
वाझा 2 3.20 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 44 प्रतिशत

किसकी कितनी है ऑक्यूपेंसी?

– इसके अलावा अगर ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ की ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत है.

– वहीं, ‘धुरंधर 2’ की 14.2 प्रतिशत तो ‘वाझा 2’ की 44 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है. तीनों फिल्मों में साउथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा है. इसने दोनों ही बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

क्या है ‘भूत बंगला’ की स्टोरी?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारे अहम रोल में हैं. फिल्म की कहानी मंगलपुर की एक डरावनी हवेली पर आधारित है, जहां पर नई नवेली दुल्हनों के गायब होने के कारण शादी करना वर्जित होता है. वहीं, ये हवेली अक्षय को विरासत में मिलती है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment