लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जब अक्षय खन्ना ने आमिर खान को 17 बार मारा था थप्पड़, सूज गया था चेहरा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘दिल चाहता है’ बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. हाल ही में इसने 25 साल पूरे किए हैं. इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स एक बार फिर साथ नजर आए और उन्होंने शूटिंग के दौरान के कई मजेदार और दिलचस्प किस्से शेयर किए. इसी बातचीत के दौरान उस थप्पड़ वाले सीन का भी जिक्र हुआ, जिसमें अक्षय खन्ना ने आमिर खान को एक-दो नहीं, बल्कि 17 थप्पड़ मारे थे.

जब अक्षय खन्ना ने आमिर खान को 17 बार मारा था थप्पड़
यूट्यूबू चैनल युवा संग बातचीत के दौरान फरहान अख्तर ने बताया, ‘मैंने अक्षय से कहा था कि आमिर को उम्मीद है कि इस लाइन के आखिर में थप्पड़ पड़ेगा. इसलिए तुम उसके लाइन बोलते समय ही थप्पड़ मारना, ताकि उसके चेहरे पर अचानक आया रिएक्शन दिखे. इसके बाद आमिर ने खुद कहा कि ओवर-द-शोल्डर शॉट में भी अक्षय उसे थप्पड़ मार सकता है, क्योंकि इससे उसे किरदार की भावनाओं में जाने में मदद मिल रही थी. फिर आमिर ने खुद ही थप्पड़ खाने पर जोर दिया.’

जब अक्षय खन्ना ने आमिर खान को 17 बार मारा था थप्पड़, सूज गया था चेहरा

ये भी पढ़ेंः ‘गर्व है कि मैं तुम्हारी मां हूं’, बेटी रेने के बर्थडे पर सुष्मिता सेन का प्यार भरा पोस्ट

सूज गया था आमिर खान का चेहरा
फरहान ने आगे उस सीन की शूटिंग को याद करते हुए कहा, ‘जब हम शूटिंग खत्म कर चुके थे, तो मुझे याद है कि आमिर के चेहरे पर थप्पड़ का पूरा निशान पड़ गया था. उनके चेहरे का एक हिस्सा सूज गया था.’

जब सिद्धार्थ, तारा से अपने प्यार का इजहार करता है, तो आकाश उनके रिश्ते को लेकर एक आपत्तिजनक बात कह देता है. इसके बाद सिद्धार्थ उसे थप्पड़ मार देता है. लेकिन इस सीन में थप्पड़ ही क्यों रखा गया और ज्यादा मारपीट क्यों नहीं दिखाई गई? इस बारे में फरहान अख्तर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दोस्तों के बीच जब एक दोस्त दूसरे दोस्त को थप्पड़ मारता है, तो वो अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके आगे वाइलंस दिखाने की जरूरत थी.’

जब अक्षय खन्ना ने आमिर खान को 17 बार मारा था थप्पड़, सूज गया था चेहरा

‘दिल चाहता है’ के बारे में
बता दें, साल 2001 में रिलीज हुई ‘दिल चाहता है’ फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी. फिल्म की कहानी तीन दोस्त आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है. तीनों दोस्त बड़े होने के साथ प्यार, जिंदगी और बदलती दोस्ती के दौर से गुजरते हैं. फिल्म में उनका गोवा ट्रिप कहानी का अहम हिस्सा था, जहां तीनों को महसूस होने लगता है कि अब उनकी जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर जा रही है.

ये भी पढ़ेंः जन्माष्टमी के मौके पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का नाम, बेहद खास है मतलब



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment