‘क्वीन ऑफ मेलोडी’ के नाम से मशहूर श्रेया घोषाल सितंबर में अपने ‘द अनस्टॉपेबल टूर 2026’ के साथ नॉर्थ अमेरिका पहुंचने जा रही हैं. अमेरिका और कनाडा के 12 शहरों में होने वाला यह उनका अब तक का सबसे लंबा नॉर्थ अमेरिका टूर होगा. टूर सितंबर महीने के दौरान आयोजित किया जाएगा. इस टूर को यूएस बेस्ड ग्लोबल इवेंट कंपनी इंटेंस एंटरटेनमेंट ऑर्गनाइज कर रही है, जिसके ओनर्स मनीष सूद और दीपा सहानी सूद हैं.
12 शहरों में परफॉर्मेंस
टूर की शुरुआत 4 सितंबर को बोस्टन से होगी. इसके बाद श्रेया नेवार्क, वर्जीनिया, कोलंबस, शिकागो, टोरंटो, ह्यूस्टन, डलास, ऑस्टिन, सिएटल, बे एरिया और लॉस एंजिल्स में परफॉर्म करेंगी. इस दौरान श्रेया और उनकी पूरी टूरिंग टीम एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए स्लीपर कोच में साथ सफर करेगी.
अमेरिका में इतने बड़े स्तर पर ऐसा फॉर्मेट काफी कम देखने को मिलता है. एआर रहमान उन चुनिंदा इंडियन आर्टिस्ट्स में से एक हैं, जिन्होंने इस तरह का सफर किया है.
ये भी पढ़ें:-TV Serial Spoilers: अनुपमा का होम लोन हुआ रिजेक्ट, अनु को नौकरी से निकालेगी मीरा

श्रेया ने कही दिल की बात
अपने नॉर्थ अमेरिका टूर को लेकर श्रेया घोषाल ने कहा, “यह टूर मेरे दिल के बेहद करीब है और पूरे ‘अनस्टॉपेबल’ सफर का एक खास चैप्टर है. दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में यह एक ही महीने में नॉर्थ अमेरिका का मेरा अब तक का सबसे लंबा टूर होगा और मैं यहां वापस आने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं.
मैं मनीष, दीपा सूद और पूरी इंटेंस एंटरटेनमेंट टीम के साथ एक बार फिर काम करके भी बहुत खुश हूं. मेरी पिछली विजिट से मेरे पास बहुत सारी खूबसूरत यादें हैं और मैंने अपने दर्शकों से वादा किया था कि मैं वापस आऊंगी. खासकर फेस्टिव सीजन के दौरान यहां परफॉर्म करना बहुत खास है. मैं अपने दर्शकों के साथ इस मौके को सेलिब्रेट करने और फिर से स्टेज शेयर करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. म्यूजिक में लोगों को एक साथ लाने की गजब की ताकत है, फिर चाहे वे कहीं से भी आते हों या एक-दूसरे से कितनी भी दूर क्यों न हों.”
इंटेंस एंटरटेनमेंट के फाउंडर मनीष सूद ने कहा, “हम श्रेया घोषाल को एक बार फिर नॉर्थ अमेरिका लेकर आने को लेकर बेहद खुश हैं. ‘श्रेया घोषाल अनस्टॉपेबल टूर’ का आइडिया उनके दो दशक से ज्यादा लंबे म्यूजिकल सफर और उस म्यूजिक को सेलिब्रेट करना है, जो इतने लोगों की यादों का हिस्सा बन चुका है. हम इस टूर को अमेरिका के सबसे बड़े लाइव बॉलीवुड म्यूजिकल एक्सपीरियंस में से एक बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.”
इन गानों से सजेगी शाम
टूर के दौरान श्रेया ‘तेरी ओर’, ‘चिकनी चमेली’, ‘वरुण फॉरएवर’, ‘रे मन’, ‘दूर हुए’, ‘चौदहवीं शब’, ‘शंकराय’ और कई दूसरे पॉपुलर गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. उनके साथ उनके म्यूजिकल सफर का हिस्सा रहे ग्लोबल म्यूजिशियन भी होंगे. उनके साथ उनके म्यूजिकल सफर का हिस्सा रहे ग्लोबल म्यूजिशियन भी होंगे. इस टूर को श्रेया की मैनेजमेंट टीम बीटूएस के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है.
कई शो हुए सोल्ड आउट
‘द अनस्टॉपेबल टूर 2026’ ने नॉर्थ अमेरिका में कई बड़े माइलस्टोन हासिल किए हैं. टोरंटो के 15,000 सीटों वाले स्कोटियाबैंक एरीना का शो टिकट बिक्री शुरू होने के दो दिनों में सोल्ड आउट हो गया, जबकि नेवार्क के 12,000 सीटों वाले प्रूडेंशियल सेंटर का शो चार दिनों में सोल्ड आउट हो गया.
इसके अलावा बोस्टन, वॉशिंगटन डीसी, शिकागो, ऑकलैंड और लॉस एंजिल्स में भी शो सोल्ड आउट हो चुके हैं. सिएटल और कोलंबस में भी टिकट्स की जबरदस्त डिमांड है, जबकि ह्यूस्टन, डलास और ऑस्टिन में ज्यादातर टिकट्स बिक चुके हैं.
डिजिटल रहा पूरा कैंपेन
इस 12-सिटी टूर का पूरा मार्केटिंग कैंपेन डिजिटल तरीके से किया गया है और ग्रोसरी स्टोर्स, रेस्टोरेंट्स या ट्रेडिशनल कम्युनिटी आउटलेट्स पर किसी भी प्रिंटेड फ्लायर्स, पोस्टर्स या स्टैंडीज का इस्तेमाल नहीं किया गया. की शुरुआत 4 सितंबर से होने के साथ ही श्रेया अपने फैंस के लिए लाइव म्यूजिक का खास अनुभव लेकर आ रही हैं। श्रेया के ‘द अनस्टॉपेबल टूर 2026’ के फाइनल कुछ टिकट्स अब भी उपलब्ध हैं.
ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बंपर ओपनिंग तय! 2 बजे तक हुई 7 करोड़ के पार
