Gold Jhumka Designs: साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे पहनने के बाद लुक को खास बनाने में ज्वेलरी का बहुत बड़ा रोल होता है. अगर आप साड़ी के साथ सोने के झुमके पहनती हैं, तो पूरा लुक और भी खूबसूरत नजर आता है.
चाहे त्योहार हो, शादी हो या कोई खास फैमिली फंक्शन, सही डिजाइन के गोल्ड झुमके आपकी साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं. अगर आप भी साड़ी के साथ पहनने के लिए नए झुमका डिजाइन तलाश रही हैं, तो इन स्टाइल्स पर नजर डाल सकती हैं.
ट्रेडिशनल लुक के लिए झुमका
अगर आपने बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ी पहनी है, तो इसके साथ पारंपरिक गोल्ड झुमके (Gold Jhumka Designs) काफी अच्छे लगेंगे. गोल्ड की छोटी-छोटी घंटियों और बारीक डिजाइन वाले झुमके साड़ी के साथ एकदम क्लासिक लुक देते हैं.
गोल्ड झुमका विद मोती
सोने के झुमके में अगर छोटे मोती लगे हों, तो इनका लुक और भी निखर जाता है. मोती की हल्की चमक झुमके को ज्यादा भारी दिखाए बिना खूबसूरत बनाती है. आप इन्हें सिल्क, कॉटन या जॉर्जेट जैसी साड़ियों के साथ पहन सकती हैं.

गोल्ड झुमका विद चेन
झुमके के साथ कान के ऊपर तक जाने वाली चेन वाला डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किया जाता है. इसमें झुमके के साथ एक पतली चेन बालों तक अटैच होती है. यह डिजाइन खासतौर पर ट्रेडिशनल साड़ी और शादी के लुक के साथ अच्छा लगता है.

छोटे गोल्ड झुमके (Gold Jhumka Designs)
हर बार हैवी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है. अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो छोटे गोल्ड झुमके चुनें. छोटे झुमके हल्की साड़ी, कॉटन साड़ी या ऑफिस वियर के साथ भी अच्छे लगते हैं.

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल
The post साड़ी के साथ जचेंगे ये सोने के झुमके, लुक में लग जाएगा चार चांद appeared first on Prabhat Khabar.


