How to Grow Tomatoes in Balcony: घर की बालकनी में पौधे लगाने का शौक है, लेकिन जगह कम होने की वजह से ज्यादा पौधे नहीं लगा पाते. ऐसे में टमाटर का पौधा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. टमाटर उगाने के लिए बहुत बड़ी जगह या बड़ा गार्डन होना जरूरी नहीं है. आप छोटे या मध्यम आकार के गमले में भी टमाटर का पौधा (How to Grow Tomatoes in Balcony) लगा सकते हैं. थोड़ी सी देखभाल, सही मिट्टी और पर्याप्त धूप मिले तो पौधे पर अच्छे टमाटर भी आ सकते हैं.

सही गमले का चुनाव करें
बालकनी में टमाटर उगाने के लिए बहुत छोटा गमला लेने से बचें. ऐसा गमला चुनें जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों. अगर जगह कम है, तो करीब 10-12 इंच गहरा गमला इस्तेमाल किया जा सकता है. गमले में ड्रेनेज होल होना बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्यादा पानी जमा रहने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं.
मिट्टी तैयार करने का सही तरीका
टमाटर के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए ऐसी मिट्टी चाहिए जिसमें पानी आसानी से निकल सके. इसके लिए बगीचे की मिट्टी, वर्मी कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद और कोकोपीट को मिलाकर मिश्रण तैयार कर सकते हैं. मिट्टी बहुत ज्यादा चिपचिपी या भारी न रखें. खाद डालने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उसकी ग्रोथ बेहतर हो सकती है.
How to Grow Tomatoes in Balcony: बीज या पौधा कैसे लगाएं?
अगर आप बीज से टमाटर उगाना चाहते हैं, तो पहले छोटे कंटेनर में बीज लगाकर पौध तैयार कर सकते हैं. जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए और उसमें कुछ पत्तियां आ जाएं, तब उसे गमले में लगाया जा सकता है.
पौधे को धूप जरूर दिखाएं
टमाटर के पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप की जरूरत होती है. इसलिए गमले को बालकनी में ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5-6 घंटे धूप मिल सके. अगर पौधे को पर्याप्त रोशनी नहीं मिलेगी, तो उसकी बढ़त धीमी हो सकती है और फल भी कम आ सकते हैं.
पानी देते समय न करें ये गलती
टमाटर के पौधे को पानी देते समय सिर्फ ऊपर की मिट्टी देखकर फैसला न करें. उंगली से मिट्टी को हल्का छूकर देखें. अगर ऊपर की परत सूखी लग रही है, तभी पानी दें. जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ों में सड़न की समस्या हो सकती है. पानी हमेशा मिट्टी में दें और पत्तियों को बार-बार भिगोने से बचें.
यह भी पढ़ें: गमले में ऐसे लगाएं रातरानी का पौधा, इन आसान उपायों से तेजी से होगी ग्रोथ
The post छोटी बालकनी में भी उगेंगे लाल-लाल टमाटर, बस अपनाएं ये आसान तरीका appeared first on Prabhat Khabar.


