लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

'स' से शुरू होने वाले इन नामों पर अटक जाएगी पैरेंट्स की नजर, बेटे के लिए हैं एकदम परफेक्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Baby Boy Names: घर में जब एक बेटे का जन्म होता है, तो यह पैरेंट्स के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी की बात होती है. जब यह बच्चा घर में कदम रखता है, तो पूरे परिवार के ऊपर जो सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, वह है इसके लिए एक ऐसा नाम चुनना जो सिर्फ प्यार से भरा न हो, बल्कि जिसका अर्थ भी बेहद खूबसूरत हो. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि हम अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं, वह सिर्फ उसे पुकारने का तरीका नहीं होता, बल्कि उसके स्वभाव और सोच पर भी उस नाम का काफी गहरा असर पड़ता है.

अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम की तलाश में हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए 'स' अक्षर से शुरू होने वाले बेहद प्यारे और आसान नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. 'स' अक्षर से शुरू होने वाले नाम सुनने में बहुत अच्छे लगते हैं और इन्हें बोलना भी बहुत आसान होता है. तो चलिए, इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

बेटे के लिए 'स' से शुरू होने वाले नए और मॉडर्न नाम

  • समर: इस नाम का अर्थ होता है शाम का समय या फिर युद्ध. यह एक बहुत ही छोटा और प्यारा सा नाम है.
  • सात्विक: इस नाम का अर्थ होता है जो इंसान बहुत सच्चा, शांत और अच्छे स्वभाव का हो.
  • सक्षम: इस नाम का अर्थ होता है काबिल होना, यानी जो हर काम को अच्छे से कर सके.
  • सरवंश: इस नाम का अर्थ होता है 'सब कुछ' या जो अपने आप में पूरा हो.
  • सहज: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही सरल और शांत रहने वाला.
  • शिवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक हिस्सा या उनका रूप.
  • सौरभ: इस नाम का अर्थ होता है अच्छी खुशबू या महक.
  • सामर्थ: यह भगवान कृष्ण का भी एक नाम है, और इसका अर्थ ताकतवर भी होता है.
  • सौमिल: इस नाम का अर्थ होता है एक ऐसा इंसान जो सबसे प्यार से मिले और सबका दोस्त बने.
  • सोहम: इस नाम का अर्थ होता है आत्मा और परमात्मा का जुड़ाव.
  • सूर्यांश: सूरज का एक हिस्सा, जिसमें सूरज जैसी चमक हो.
  • संस्कार: इस नाम का अर्थ होता है अच्छी सोच, अच्छी बातें और अच्छे गुण.
  • संकल्प: इस नाम का अर्थ होता है किसी काम को करने का पक्का इरादा या कसम.
  • सत्यम: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा सच बोलता हो या जो सच्चा हो.
  • संयम: इस नाम का अर्थ होता है खुद पर काबू रखना और सब्र से काम लेना.
  • सार्थक: जिसका कोई अर्थ हो या जिसके जीवन का कोई सही मकसद हो.
  • सृजन: इस नाम का अर्थ होता है किसी नई चीज को बनाना या नया काम शुरू करना.
  • सुमित: इस नाम का अर्थ होता है एक सच्चा दोस्त जो सबका भला सोचे.
  • संकेत: इस नाम का अर्थ होता है इशारा या सही रास्ता दिखाने वाला.
  • साहिल: इस नाम का अर्थ होता है नदी या समुद्र का किनारा, जो सबको सहारा देता है.
  • सभ्य: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत ही तमीजदार, शिष्ट और अच्छे व्यवहार वाला हो.
  • सजल: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो दिल से बहुत साफ और शांत हो.
  • सुरेश: यह राजा इंद्र का ही एक नाम है.
  • सुशांत: इस नाम का अर्थ होता है जो मन से बहुत ही शांत और स्थिर हो.
  • संजय: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा जीत हासिल करने वाला.
  • सुधांश: इस नाम का अर्थ होता है चांद का एक हिस्सा, जो सबको ठंडक और खुशी देता है.
  • सुधीर: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत ही समझदार और सब्र रखने वाला हो.
  • सरल: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत ही सीधा और साफ दिल का हो.
  • सुव्रत: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा सही और अच्छे नियमों पर चले.
  • सोमेन: इस नाम का अर्थ होता है चांद की तरह चमकने वाला और शांत रहने वाला.

ये भी पढ़ें: बेटी के लिए 'अ' अक्षर से तलाश रहे हैं मॉडर्न नाम? देखें 30 ट्रेंडी और यूनिक नामों की लिस्ट, अर्थ के साथ

ये भी पढ़ें: अपनी नन्हीं परी को दें दुनिया से अलग पहचान, यहां देखें 30 बेहद खूबसूरत और अनोखे नाम उनके सुंदर अर्थ के साथ

The post 'स' से शुरू होने वाले इन नामों पर अटक जाएगी पैरेंट्स की नजर, बेटे के लिए हैं एकदम परफेक्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment