DIY Face Cleanser: सुबह सोकर उठते ही या फिर बाहर से धूप, धूल और पसीने से वापस आने के बाद हम सबसे पहले क्या करते हैं? बेसिन के पास जाकर चेहरे को साफ करने के लिए उस पर साबुन रगड़ लेते हैं, है न? चेहरे पर साबुन रगड़ते समय हमें ऐसा लगता है कि झाग जितना ज्यादा होगा, चेहरा उतना ही ज्यादा साफ भी होगा. अगर आपको भी बिल्कुल ऐसा ही लगता है, तो बता दें आप पूरी तरह से गलत हैं. सच्चाई तो यह होती है कि जब आप अपने चेहरे पर हर दिन साबुन रगड़ते हैं, तो आपकी यह आदत आपकी स्किन को डैमेज कर रही होती है.
साबुन में मौजूद हार्श केमिकल्स आपके चेहरे का सारा नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं, जिसकी वजह से आपकी स्किन ड्राई, खिंची खिंची और बेजान लगने लगती है. अगर हर दिन चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करने के बाद आपको भी ऐसा ही महसूस होता है, तो आज का यह आर्टिकल आपको इस प्रॉब्लम से बाहर निकाल सकता है. आज हम आपको घर पर ही कुछ नेचुरल फेस क्लींजर बनाना सिखाने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को डैमेज किए बिना उसे बटरी सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकता है. तो चलिए जानते हैं इन नेचुरल फेस क्लींजर को बनाने का सबसे आसान तरीका.

चेहरे पर साबुन क्यों नहीं लगाना चाहिए?
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन हमारे चेहरे की जो स्किन होती है, वह बहुत ही ज्यादा पतली और नाजुक सी होती है. साबुन का काम होता है शरीर में जमी गंदगी को साफ करना, और इसीलिए कंपनियां इसमें हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल करती हैं. यह एक बड़ी वजह है कि जब हम अपने चेहरे पर हर दिन साबुन रगड़ने लगते हैं, तो स्किन का नेचुरल पीएच लेवल बिगड़ जाता है. ऐसा होने की वजह से चेहरा खिंचा खिंचा महसूस होने लगता है और कम उम्र में ही चेहरे पर रिंकल्स और पिंपल्स आने लगते हैं. इसलिए चेहरे के लिए साबुन की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है.
ये भी पढ़ें: चावल के पानी को समझते हैं बेकार? इससे घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा गजब का निखार
बेसन और कच्चे दूध का क्लींजर
बेसन और दूध से तैयार किया गया यह क्लींजर चेहरे की सफाई करने का काफी पुराना और असरदार तरीका है. बेसन आपकी स्किन के अंदर जमी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को बाहर निकालने में मदद करता है, जबकि कच्चा दूध आपके चेहरे को मॉइस्चराइज करके रंगत को और भी ज्यादा निखार देता है. इस नेचुरल फेस क्लींजर को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच बेसन लें और उसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से घुमाते हुए मसाज करें, फिर इसके बाद नॉर्मल पानी से मुंह धो लें। बेसन और कच्चे दूध के इस्तेमाल से आपका चेहरा बिना ड्राई हुए बहुत ही अच्छे से साफ हो जाएगा.
ड्राई स्किन के लिए दही और शहद का क्लींजर
अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई रहती है, तो दही और शहद का यह पावरफुल कॉम्बिनेशन आपके लिए सबसे बेहतरीन चॉइस है. दही में मौजूद प्रॉपर्टीज स्किन के बंद पोर्स को खोलने में और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती हैं, जबकि शहद मॉइस्चर को लॉक करता है और पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करता है. इस फेस क्लींजर को बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच फ्रेश दही में एक छोटा चम्मच शहद अच्छे से मिला लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और दो मिनट बाद सादे पानी से धो लें. सिर्फ इतना करते ही आपका चेहरा तुरंत सॉफ्ट महसूस होने लगेगा.
सेंसिटिव स्किन के लिए ओट्स और गुलाब जल का क्लींजर
अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं या फिर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव है, तो इस कंडीशन में ओट्स आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है. यह आपकी स्किन की जलन को शांत करता है, वहीं गुलाब जल आपके चेहरे को फ्रेश बनाने का काम करता है. इस नेचुरल क्लींजर को बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. अब एक चम्मच ओट्स पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर धीरे धीरे मलें और फिर पानी से धो लें. इससे चेहरे की पूरी धूल मिट्टी साफ हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका
The post साबुन या फेसवॉश पर पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की ये चीजें करेंगी चेहरे की गहराई से सफाई appeared first on Prabhat Khabar.


