लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुरैना:कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार – Morena: 3 Women Returning From Krishna Janmashtami Crushed By Speeding Truck, Die On Spot; Driver Held

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जिले में कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही तीन महिलाओं को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर स्थित घिरोना हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल के पुरा गांव की रहने वाली तीन महिलाएं कृष्ण जन्मोत्सव देखने और पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: 25 महिलाओं से लाखों रुपए ले चुका था नकली IAS, मैट्रिमोनियल साइट्स से प्रेमजाल में फंसाता था

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक महिलाओं के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। त्योहार की रात घर से खुशी-खुशी निकली महिलाएं वापस नहीं लौट सकीं, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि मृतक तीनों महिलाएं हरफूल के पुरा गांव की निवासी थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को घटनास्थल से हटाने का काम भी जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लद्दाख की मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी?:एलएबी की सरकार के साथ बैठक, बातचीत से पहले आंदोलन की दी चेतावनी – Gearing Up For A Showdown Over Ladakh’s Demands Lab To Meet The Government; Warns Of Agitation Ahead Of Talks.

सीट का समीकरण:दल से ज्यादा निर्दलीयों का रहा शिकोहाबाद में दबदबा, बीते तीन चुनाव से लड़ाई सपा-भाजपा के बीच – Uttar Pradesh Election 2027 Firozabad Shikohabad Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2026:कौन हैं निकिता पोरवाल? महाकाल की नगरी की सुंदरी वियतनाम में बढ़ा रही भारत का मान – Miss World 2026 Finale: Who Is Nikita Porwal Representing India In International Beauty Pageant

शिक्षक दिवस:जहां से शुरू हुई थी जिंदगी की जंग, वहीं से निकली कामयाबी की राह; कोई शिक्षक बना तो कोई अकाउंटेंट – Teachers’ Day 2026: From A Child Found Near A Garbage Bin To Building A Brighter Future

मौसम अपडेट:दिल्ली एनसीआर में आज फिर बरसे बदरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, कई इलाकों में जाम और जलभराव – Weather Turned Pleasant Again Today Due To Rain In Delhi-ncr

भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला ‘स्टूडियो’:यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है? – Mercedes-benz Opens First Studio In Gurugram; Unveils Amg Gt Xx Concept And Launches Amg F1 E-bikes

Leave a Comment