लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhooth Bangla Worldwide Box Office: ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ‘कांतारा चैप्टर 1’ को पछाड़ा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. हॉरर कॉमेडी फिल्म ने अब अपने नाम एक और रिकॉर्ड बना लिया है.

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पांचवे वीकेंड पर 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने इंडिया में नेट 185.31 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस 218.66 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 57.55 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 276.21 करोड़ का कलेक्शन किया. मालूम हो कि फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है.

‘भूत बंगला के नाम ये रिकॉर्ड’

इसी के साथ फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में ‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी वर्जन को पछाड़ दिया है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 274.94 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी के साथ फिल्म ने 2.0 को भी पीछे छोड़ दियाहै. 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ कमाए थे. अब फिल्म का अगला टारगेट मिशन मंगल है. मिशन मंगल ने 287.18 करोड़ कमाए थे.

बता दें कि फिल्म ने इंडिया में ‘बाजीराव मस्तानी’ (184 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. 

ये भी पढ़ें- कीकू शारदा ने दुबई में खरीदा अपार्टमेंट, बोले- मैं बहुत खुश हूं, ये शहर सुरक्षित है

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. अक्षय कुमार के अलावा मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तबु जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट रोल में वामिका गब्बी नजर आईं. वहीं मिथिला पालकर फिल्म में अक्षय कुमार की बहन के रोल में हैं. 

फिल्म में दिखाया गया कि अक्षय कुमार अपनी बहन की शादी करवाना चाहते हैं. वो अपनी बहन की शादी अपनी पुरानी हवेली में करवाने का फैसला लेते हैं. इसके बाद फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगता है. 

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment