लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bankipur Election Result:चुनाव परिणाम से एक दिन पहले प्रशांत किशोर बिफरे, जीत का दावा, पुलिस पर आरोप भी – Bankipur Election Result: Prashant Kishor Targets Patna Ssp, Deputy Cm Samrat Chaudhary, And The Bjp.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित गलत कार्यों के सभी सबूत उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कई पटना के स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने जबरन घरों में घुसकर लोगों को उठाया। कई स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया कि उन्हें बिना उचित कारण के घर से उठकर थाने ले जाया गया।

 

प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा का यह तर्क कि बाहरी लोगों को चुनावी गतिविधियों में शामिल होने के कारण हिरासत में लिया गया, पूरी तरह गलत है। उनका दावा है कि 18 से अधिक ऐसे लोगों को बाहरी बताकर पकड़ा गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया और वे सभी स्थानीय निवासी निकले।

 

उन्होंने पटना के एसएसपी को पूरी तरह अनप्रोफेशनल बताते हुए कहा कि यही अधिकारी पहले नीट छात्रा मामले में भी उसे आत्महत्या करार दे चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दिन एसएसपी ने उनका एक भी फोन नहीं उठाया, जबकि पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने हर बार उनका फोन रिसीव किया।

 

प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि भाजपा के लोगों ने भी पटना के एसएसपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी पार्टी दिल्ली जाकर भी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि 3 अगस्त को होने वाली मतगणना में पटना के एसएसपी की कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने पटना जिले के थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने नियमों के विरुद्ध कार्रवाई की है तो उनके एसएसपी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि पटना के एसएसपी को राजनीति करनी है तो उन्हें नौकरी छोड़कर राजनीति में आ जाना चाहिए।

 

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे उन्होंने कभी भी पुलिस प्रशासन का प्रयोग चुनाव के दौरान नहीं किया। 2015 में मैं नीतीश कुमार के साथ था उसे वक्त वह महागठबंधन में थे भाजपा विपक्ष में थी। उसे वक्त हम लोग भी चाहते तो पुलिस का उपयोग करके उनके कार्यकर्ताओं को पिटवा सकते थे लेकिन ऐसा हम लोगों ने नहीं किया। नीतीश कुमार ने भी ऐसा कभी नहीं किया। आज भाजपा वाले पुलिसिया तंत्र का गलत उपयोग कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोल कहां की वह पुलिस को गुंडे बनाकर काम करवाना चाहते हैं। 

 

पीके ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि कल चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो जाएगा कि हम लोग कितने वोटों से जीत रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इतने वोटो से हम लोग जीत रहे हैं कि भाजपा की उतने वोट से इस सीट पर कभी हार नहीं होगी। कल सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद छोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

त्योहारों में लॉन्चिंग से पहले Tft डिस्प्ले के साथ नजर आई बजाज पल्सर Ns400z:जानें नए फीचर्स और इंजन डिटेल्स – Updated Bajaj Pulsar Ns400z Spotted With Tft Display Ahead Of Festive Season Launch

एशियन गेम्स 2026:मिश्रित 4×400 मीटर रिले में भारत का जलवा, रजत पदक पर जमाया कब्जा – India Win Silver In Mixed 4x400m Relay, Continue Medal Run At Asian Games

मिलन प्रधान को बड़ी राहत:पुलिस की नई कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक; क्या लड़ पाएंगे नंदीग्राम उपचुनाव? – Nandigram Bypoll Milan Pradhan High Court Relief

एथलेटिक्स में पदक का खाता खुला:सीमा को कांस्य, एशियाड में 16 साल बाद महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में मेडल – India’s Seema Kumari Clinched The Bronze Medal In The Women’s 10,000m Race At Asian Games

राहुल गांधी का बड़ा दावा:कहा- भाजपा कई राज्यों में लगातार जीत रही, हमें 100% यकीन कि चुनावों में धांधली हुई – Rahul Gandhi Claims 100% Certainty Of Election Irregularities, Questions Election Commission

भारत ए दूसरी पारी में 199 रन पर ढेर:ऑस्ट्रेलिया ए को जीत के लिए चाहिए 363 रन, क्या गेंदबाज करा पाएंगे वापसी? – India A Vs Australia A, 1st Unofficial Test At Puducherry, Ind-a Vs Aus-a,day 3 Scorecard And Match Updates

Leave a Comment