‘ढाई किलो का हाथ जिस पर पड़ता है ना वो उठता नहीं, उठ जाता है…’, सनी देओल ने 90 के दशक में ढेरों फिल्मों में काम किया और इस तरह के उनके सैकड़ों डायलॉग्स भी हिट हुए हैं, जिसके लिए अभिनेता को आज भी जाना जाता है. उनकी फिल्में 90 के दशक की हों या फिर आज के समय की, उन्हें उनके चाहने वाले पसंद करते ही हैं लेकिन हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन फिर भी इसे फैंस और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई. वो अपनी आने वाली फिल्मों से से रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है. सनी और प्रीति जिंटा के स्टारडम के हिसाब से फिल्म की कमाई हो नहीं पा रही है. ये लाखों में सिमटी दिख रही है. इसकी रिलीज को 10 दिनों का वक्त हो चुका है और सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 36.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. जबकि इसका बजट 120 करोड़ है. इस लिहाज से तो ये अब तक बजट भी नहीं वसूल पाई है.

यह भी पढ़ें: रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने कमाया 106% प्रॉफिट, ‘बंटवारा 1947’ से 1000 गुना निकली आगे
सनी देओल की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बंटवारा 1947’ से पहले सनी देओल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘इक्का’ को लोगों ने काफी पसंद किया. इसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज भी मिले. वहीं, इसके पहले वो ‘बॉर्डर 2’ में नजर आई, जो साल 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई. ये सुपरहिट साबित हुई थी, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 341.70 करोड़ रहा. इसके साथ ही इससे पहले ‘जाट’ (नेट कलेक्शन 89.50 करोड़) आई और ये सेमी हिट रही. हालांकि, इस फिल्म को भी लोगों और क्रिटिक्स से भी मिला जुला रिएक्शन मिला था. अब फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है, जिससे काफी उम्मीदें हैं.
सनी देओल जहां अपने करियर में डाउन फॉल फेस कर रहे थे वहीं, उनके लिए फिल्म ‘गदर 2’ टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 525.45 करोड़ (नेट कलेक्शन) था. आपको बता दें कि इसकी रिलीज से पहले सनी देओल ने 20 सालों से एक भी हिट फिल्म नहीं दी थी. साल 2002-2022 तक लगातार फ्लॉप फिल्में दी थी. इन 20 सालों में एक्टर ने सिर्फ एक फिल्म ‘अपने’ (2007) एवरेज और दूसरी ‘यमला पगला दिवाना’ सेमी हिट दी थी. बाकी सब फ्लॉप रही थी.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने शुरू की 2026 की चौथी फिल्म ‘सामुक’ की शूटिंग, विवान आहूजा बन करेंगे धमाका
2000 करोड़ी फिल्म से सनी देओल तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड्स?
भले ही सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई लेकिन अभी एक्टर साल 2026 के आखिरी में फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं, जिसका बजट 4000 करोड़ का है लेकिन इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा तो इसके एक हिस्से का बजट 2000 करोड़ है. फिल्म का फर्स्ट पार्ट 6 नवंबर 2026 को आ रहा है. इसमें एक्टर ने हनुमान का रोल प्ले किया है. फिल्म को लेकर काफी प्रिडिक्शन किए गए हैं.
‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही 350 करोड़ की डील कर डाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, रामायण की अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन डील हुई है, जिसकी रकम 350 करोड़ बताई जा रही है. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म का पहले पार्ट का केवल इंडिया नेट कलेक्शन ही 1500-1800 करोड़ तक हो सकता है.
‘रामायण’ के अलावा सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
इतना ही नहीं, सनी देओल ‘रामायण’ के अलावा भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वो ज्योतिका और विजय सेतुपति की एक्शन थ्रिलर फिल्म SDGM, ‘गदर 3’, ‘परशुराम’, ‘जाट 2’ और ‘गबरू’ में भी दिखाई देंगे लेकिन इनकी रिलीज में अभी वक्त है. लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्में सनी के करियर में बड़ा रोल प्ले कर सकती हैं.

