लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan Bus Accident:दावा- बस की डिक्की में भरे थे सिगरेट के बॉक्स, इसी वजह से आग तेज धधकी; अब तक आठ की मौत – Rajasthan Bus Accident Cigarette Cartons In Bus Luggage Compartment Allegedly Fueled Fire

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं।

कब हुआ हादसा?


दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के अनुसार हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतकों में छह लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। सभी घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद बस में तेजी से आग फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दावा- सिगरेट के पैकेट रखे थे


स्थानीय लोगों का दावा है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट रखे थे, जिससे आग तेजी से भड़क गई। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। एसपी ने बताया कि अब तक केवल नौ घायलों की पहचान हो सकी है। अन्य यात्रियों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें: ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकराकर धधकी, आठ की मौत; सीएम भजनलाल ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त की

सीएम भजनलाल शर्मा ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

अशोक गहलोत ने जताया दुख

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दौसा जिले में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पत्नी को वापस पाने की चाह ने बनाया कातिल:पहले आदमी का काटा सिर फिर पूजा घर में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार – Odisha Alcoholic Husband Beheads Villager Buries Head In Puja Room To Get Back Wife Police Arrested Accused

ड्यूटी खत्म, रिश्ता नहीं:रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे वफादार डॉग्स, फडणवीस सरकार का फैसला – Sniffer Dogs To Remain With Police Even After Retirement Decision By Maharashtra Fadnavis Government

एमपी के बैतूल में दर्दनाक हादसा:खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत; नौ घायल – Betul Road Accident Speeding Car Rams Parked Truck In Mp Many Dead And Many Injured

Mp के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा:वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर – Chhindwara Hospital Fire In Warmer Injures Three Newborns Referred To Jabalpur Medical College

Aus Vs Ban Live:दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जोरदार वापसी, बांग्लादेश को दिए आठ झटके; स्टार्क को पांच विकेट – Australia Vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Live Score And Scorecard Updates Key Moments Great Barrier Reef Arena

आज के दिन:राहुल गांधी का पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम, नितिन नवीन अपनी नई टीम के साथ करेंगे बैठक – 22 August 2026 Major Event

Leave a Comment