लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत को धमकी देने वाली PAK आर्मी की हालत खराब, रैंकिंग भयंकर गिरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ग्लोबल फायर पावर की 2026 की मिलिट्री रैंकिंग में भारत 145 देशों की सूची में दुनिया की चौथी सबसे मजबूत सैन्य ताकत है. इस सूची में अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान 14वें नंबर पर है. 

इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए 60 से ज्यादा बातों को ध्यान में रखा गया है. इनमें सैनिकों की संख्या, टैंक, विमान, युद्धपोत, रक्षा बजट, सामान पहुंचाने की क्षमता, प्राकृतिक संसाधन और देश की जियोग्राफि पोजिशन शामिल हैं. इसमें पावर इंडेक्स स्कोर का इस्तेमाल किया जाता है. इस स्कोर का नंबर जितना कम होता है, सैन्य ताकत उतनी ज्यादा मानी जाती है.

अमेरिका पहले और रूस दूसरे नंबर पर

2026 की रैंकिंग में अमेरिका 0.0741 पावर इंडेक्स के साथ पहले स्थान पर है. अमेरिका के पास बड़ी वायुसेना, मजबूत नौसेना, आधुनिक हथियार और दुनिया के कई हिस्सों में सैन्य मौजूदगी है. रूस 0.0791 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है. रूस के पास बड़ी संख्या में सैनिक, टैंक, मिसाइल और दूसरे सैन्य संसाधन हैं. चीन 0.0919 के पावर इंडेक्स के साथ तीसरे स्थान पर है. चीन लगातार अपनी नौसेना, वायुसेना और आधुनिक सैन्य तकनीक को मजबूत कर रहा है.

भारत चौथे स्थान पर

भारत 0.1346 के पावर इंडेक्स के साथ चौथे स्थान पर है. देश के पास बड़ी संख्या में सैनिकों के साथ मजबूत वायुसेना और नौसेना है. भारत के सैन्य संसाधनों में बड़ी संख्या में टैंक, विमान, युद्धपोत और मिसाइल सिस्टम शामिल हैं. ग्लोबल फायर पावर के अनुसार भारत के पास करीब 49.58 लाख कुल सैन्यकर्मी हैं. इसमें सक्रिय सैनिकों के साथ रिजर्व और अन्य संबंधित बलों को भी शामिल किया गया है. भारत के पास कुल 2,183 विमान बताए गए हैं. इनमें 476 फाइटर विमान और 594 हेलिकॉप्टर शामिल हैं. भारत के पास करीब 3,913 टैंक भी हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में बख्तरबंद सैन्य वाहन मौजूद हैं. नौसेना के मामले में भी भारत दुनिया की बड़ी सैन्य ताकतों में शामिल है.

पाकिस्तान 14वें स्थान पर पहुंचा

पाकिस्तान को 2026 की ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग में 14वां स्थान मिला है. उसका पावर इंडेक्स 0.2626 है. इस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच इस सूची में 10 स्थान का अंतर है. ग्लोबल फायर पावर के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान के पास कुल 1,397 विमान हैं, जबकि भारत के पास 2,183 विमान हैं. पाकिस्तान के पास 331 फाइटर विमान बताए गए हैं, जबकि भारत के पास 476 फाइटर विमान हैं. टैंकों की संख्या के मामले में भी भारत आगे है. भारत के पास करीब 3,913 टैंक और पाकिस्तान के पास करीब 2,677 टैंक बताए गए हैं.

दुनिया की टॉप सैन्य शक्तियों में कौन-कौन?

ग्लोबल फायर पावर की 2026 रैंकिंग में अमेरिका पहले, रूस दूसरे, चीन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है. इसके बाद दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, तुर्किये और इटली का नंबर आता है.

भारत के लिए क्यों खास है यह रैंकिंग?

भारत का चौथे स्थान पर होना देश की सैन्य क्षमता को दिखाता है. अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत को इस सूची में सबसे मजबूत सैन्य ताकतों में रखा गया है. ग्लोबल फायर पावर अलग-अलग सैन्य संसाधनों और दूसरे मानकों के आधार पर देशों की ताकत का आकलन करता है. परमाणु हथियारों की वास्तविक युद्ध क्षमता को इस पावर इंडेक्स में सीधे तौर पर नहीं मापा जाता.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment