लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

न घंटों की मेहनत, न ज्यादा सामान, राखी पर ऐसे बनाएं इंस्टेंट ब्रेड मालपुआ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Instant Bread Malpua Recipe: रक्षाबंधन पर घर में मिठाई जरूर आती है. लेकिन अगर इस बार बाजार से मिठाई लाने के बजाय कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी भी तैयार हो जाए, तो इंस्टेंट ब्रेड मालपुआ ट्राई कर सकते हैं.

ब्रेड से बनने वाला यह मालपुआ स्वाद में काफी नरम और मीठा होता है. ऊपर से चाशनी और ड्राई फ्रूट्स डालने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने (Bread Malpua Recipe) के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं राखी पर घर में आसानी से ब्रेड मालपुआ बनाने का तरीका.

PC: Social Media
PC: Social Media

Instant Bread Malpua Recipe: ब्रेड मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

इंस्टेंट ब्रेड मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले ये चीजें तैयार कर लें.

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”6 से 8 ब्रेड स्लाइस”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा कप दूध”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 से 3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 से 2 चम्मच चीनी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”तलने के लिए घी या तेल”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”कटे हुए बादाम और पिस्ता”}

चाशनी के लिए

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 कप चीनी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा कप पानी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 इलायची”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”कुछ बूंदें गुलाब जल, अगर पसंद हो”}

PC: Social Media
PC: Social Media

यह भी पढ़ें: राखी पर बहन को सोने के इयररिंग्स गिफ्ट करने का है प्लान? देखें ये खूबसूरत डिजाइन

Instant Bread Malpua Recipe: ऐसे तैयार करें ब्रेड मालपुआ

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. चीनी पूरी तरह घुलने के बाद इसमें इलायची डाल दें. इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है. हल्की चिपचिपी चाशनी मालपुए के लिए सही रहेगी.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

चाशनी तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे एक तरफ रख दें. ध्यान रखें कि चाशनी बहुत ठंडी न हो जाए. मालपुआ डालते समय इसका हल्का गर्म रहना बेहतर है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें. इसके बाद ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

ब्रेड के पाउडर को एक बाउल में निकालें. इसमें मिल्क पाउडर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए इसका गाढ़ा लेकिन नरम बैटर तैयार करें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

बैटर न तो बहुत पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. इसे करीब 5 मिनट के लिए रख दें, ताकि ब्रेड दूध को अच्छी तरह सोख ले.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. अब तैयार बैटर की एक छोटी कलछी लेकर कड़ाही में डालें और हल्के हाथ से गोल आकार दें.मालपुए को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आने लगे, तो इसे पलट दें. दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेंकें. एक साथ बहुत सारे मालपुए कड़ाही में न डालें. इससे उन्हें पलटने में परेशानी होगी और उनका आकार भी बिगड़ सकता है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

जब मालपुआ दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए, तो इसे निकालकर कुछ सेकेंड के लिए अतिरिक्त घी या तेल निकलने दें. इसके बाद इसे हल्की गर्म चाशनी में डाल दें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

मालपुए को करीब 1 से 2 मिनट तक चाशनी में रहने दें. इसके बाद इसे बाहर निकालकर प्लेट में रखें. ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और थोड़ा सा केसर डालकर सजा दें. अगर आपको ज्यादा मीठा मालपुआ पसंद है, तो इसे थोड़ी देर चाशनी में रख सकती हैं. वहीं कम मीठा पसंद करने वालों के लिए कुछ सेकेंड चाशनी में डुबोना ही काफी रहेगा.

“}

मालपुआ बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ब्रेड मालपुआ बनाते समय सबसे जरूरी बात है कि बैटर का टेक्सचर सही रहे. अगर बैटर बहुत पतला होगा, तो मालपुआ कड़ाही में फैल सकता है. वहीं बहुत गाढ़ा बैटर होने पर मालपुआ अंदर से नरम नहीं बनेगा. मालपुआ (Bread Malpua Recipe) हमेशा धीमी या मध्यम आंच पर पकाएं. तेज आंच पर बाहर से जल्दी रंग आ जाएगा, लेकिन अंदर से सही तरह पक नहीं पाएगा.

राखी पर अगर कुछ झटपट, आसान और स्वादिष्ट बनाना है, तो यह इंस्टेंट ब्रेड मालपुआ एक अच्छा विकल्प है. कम समय में तैयार होने वाली यह मिठाई भाई-बहन के त्योहार की मिठास को और बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें: राखी पर खाने की टेबल पर छा जाएंगी पनीर की ये 5 डिश, स्वाद ऐसा कि मेहमान मांगेंगे दोबारा

The post न घंटों की मेहनत, न ज्यादा सामान, राखी पर ऐसे बनाएं इंस्टेंट ब्रेड मालपुआ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment