लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गमले में बार-बार सूख रहा पुदीना? कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Mint Plant Care Tips: गर्मियों में पुदीने की चटनी हो या ठंडा-ठंडा पुदीना शरबत, इसका इस्तेमाल खूब होता है. ऐसे में कई लोग घर की बालकनी या किचन गार्डन में पुदीना उगाते हैं. शुरुआत में पौधा खूब हरा-भरा रहता है, लेकिन कुछ समय बाद पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा मुरझा जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसकी एक बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा पानी हो सकती है.

ज्यादा पानी से सड़ सकती हैं जड़ें

पुदीने को नमी पसंद होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गमले की मिट्टी हमेशा पानी से भरी रहे. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर मिट्टी में हवा की कमी हो जाती है. इससे जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती और फंगस पनपने का खतरा बढ़ जाता है. धीरे-धीरे जड़ें सड़ने लगती हैं और इसका असर पत्तियों पर भी दिखने लगता है. कई बार पौधे से अजीब सी गंध भी आने लगती है.

गमले में पुदीना उगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

गमले में जल निकासी अच्छी हो: पुदीने के लिए ऐसा गमला चुनें, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए पर्याप्त छेद हों. पानी जमा रहने से पौधे को नुकसान हो सकता है.

मिट्टी भुरभुरी रखें: सिर्फ भारी या चिपचिपी मिट्टी इस्तेमाल करने के बजाय उसमें थोड़ी खाद और कोकोपीट या रेत मिलाएं. इससे मिट्टी में पानी जमा नहीं होगा और जड़ों तक हवा भी पहुंचती रहेगी.

रोज पानी देने से बचें: पानी देने का कोई तय नियम न बनाएं. पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी परत जांच लें. मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें.

बहुत तेज धूप से बचाएं: पुदीने को अच्छी रोशनी चाहिए, लेकिन दोपहर की तेज धूप में इसकी पत्तियां झुलस सकती हैं. सुबह की हल्की धूप वाली जगह इसके लिए बेहतर रहती है.

ऊपर की पत्तियां तोड़ते रहें: समय-समय पर पौधे की ऊपरी कोमल पत्तियों और बढ़ती टहनियों को हल्का-हल्का तोड़ते रहें. इससे नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा ज्यादा घना दिखता है.

खराब पत्तियां तुरंत हटाएं: पीली, सूखी या सड़ी पत्तियां दिखाई दें तो उन्हें पौधे से अलग कर दें. इससे पौधे में समस्या फैलने का खतरा कम हो सकता है.

इस तरह थोड़ी सावधानी और सही पानी देकर आप गमले में पुदीने के पौधे को लंबे समय तक हरा-भरा रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चायपत्ती रखते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना स्वाद और खुशबू हो जाएगी फीकी

The post गमले में बार-बार सूख रहा पुदीना? कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment