लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर में इन चीजों को गलत दिशा में रखने से आपको हो सकता है आर्थिक नुकसान, पैसा नहीं टिकता तो अभी जान लें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर आप किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से कर लेते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, जब आप इन नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं तो जीवन में परेशानियां बढ़ भी सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें आपको भूलकर भी घर की गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को घर की गलत दिशा में रख देते हैं तो आपके जीवन में पैसों से जुड़ी दिक्कतें और नुकसान बढ़ जाते हैं. ये कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें आप लगभग सभी घरों में देख सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं.

गलत दिशा में न रखें तिजोरी या कैश बॉक्स

अगर घर पर मौजूद सबसे जरूरी चीजों की बात करें तो तिजोरी या फिर पैसे रखने की जगह भी इनमें से एक है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इसे कभी भी घर की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. इस दिशा को इन चीजों को रखना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. आपको तिजोरी को हमेशा ही घर की उस जगह पर रखना चाहिए जहां से इसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ खुले. यह दिशा घर में पैसों का फ्लो बढ़ा देता है. वहीं, गलत दिशा में रखी तिजोरी पैसे तो लेकर आती है लेकिन ये पैसे टिकते नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी पुराने या फटे कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका आपके जीवन पर प्रभाव

किचन को गलत दिशा में न बनाएं

हमारे घर की किचन को हमेशा से अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इसकी सही दिशा का ख्याल जरूर रखना चाहिए. अगर आप किचन बनवा रहे हैं तो इसके लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है. अगर आप इस दिशा में किचन बनवाते हैं तो यह आगे चलकर पैसों से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकता है. इसके अलावा गलत दिशा में बना किचन बेवजह के खर्चों को बढ़ाता है और सेविंग्स करने का भी मौका नहीं देता है.

मुख्य दरवाजे के सामने कचरा या बिखरी हुई चीजें

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को ही एनर्जी के आने का रास्ता बताया गया है. ऐसे में आपको कभी भी इसके सामने कूड़ा-कचरा, टूटे-फूटे सामान और फिर जूते-चप्पलों को बिखेर को नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. आपकी यह छोटी सी गलती आपके घर में पैसों को आने से रोकती है और साथ ही आपके जीवन में स्ट्रेस को भी बढ़ाती है. आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ और खुला हुआ रखना चाहिए.

पानी को गलत जगह पर रखने की गलती

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने घर पर पानी से जुड़ी चीजें जैसे कि टंकी और बाथरूम को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना या बनवाना चाहिए. इस दिशा को इन चीजों को रखने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. अगर आप अपने घर पर पानी के सोर्स को दक्षिण दिशा में रखते हैं तो यह पैसों के नुकसान का भी कारण बन सकता है. आपकी यह गलती घर में बेवजह के खर्चों को बढ़ाने का काम करता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

The post घर में इन चीजों को गलत दिशा में रखने से आपको हो सकता है आर्थिक नुकसान, पैसा नहीं टिकता तो अभी जान लें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment