लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, छोटे बजट की फिल्म, कमाया 152.78 % प्रॉफिट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. फिल्म के कलेक्शन ने सरप्राइज किया. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ जबरदस्त फायदा मिला. इसी वजह से फिल्म के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन में ग्रोथ दिखी. ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डयरेक्ट किया और लिखा. फिल्म में  शोभिनव सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी जैसे स्टार्स नजर आए हैं. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में. 

ये भी पढ़ें- ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान होंगे पहले सोलो गेस्ट, ये स्टार्स भी आएंगे नजर!

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत स्लो हुई थी. पहले हफ्ते में फिल्म को 200 स्क्रीन मिली थी और फिल्म ने 89 लाख का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा. फिल्म ने सिर्फ 46 लाख कमाए और फिल्म को सिर्फ 40 स्क्रीन मिली. तीसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन ने सरप्राइज कर दिया. 

फिल्म को 400 स्क्रीन मिले और फिल्म ने 3.20 करोड़ की कमाई की. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 4.55 करोड़ हो गया है. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 15 लाख कमाए. शनिवार को फिल्म ने 87 लाख कमाए और रविवार को 2.18 करोड़ का कलेक्शन किया.

तरण आदर्श ने लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस अनप्रेडिक्टेबल हो सकता है. ‘हनुमान अंश’ ने वो कर दिखाया जो सोचा भी नहीं था. फिल्म को पहले और दूसरे हफ्ते में कम ऑक्यूपेंसी मिली. लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म के फुटफॉल में इजाफा हुआ.’

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के मन्नत में एड होंगे नए फ्लोर, आनंद पंडित का खुलासा

फिल्म ने कमाया इतना परसेंट प्रॉफिट

IMDB के मुताबिक, फिल्म का बजट 1.8 करोड़ है. फिल्म को 2.75 करोड़ का प्रॉफिट हुआ. फिल्म ने 152.78 परसेंट का प्रॉफिट कमाया.

बता दें कि फिल्म का बजट अभी ऑफिशियली सामने नहीं आया है. फिल्म में उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव के लक्ष्मण नारायण शर्मा की कहानी दिखाई गई है, जो आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से जाने गए. फिल्म में उनकी आध्यात्मिक जर्नी दिखाई गई है. खबरें हैं कि फिल्म के तीन पार्ट हैं और ‘हनुमान अंश’ फिल्म का पहला पार्ट है.

इन दिनों थिएटर में कई बड़ी फिल्में लगी हैं. ‘आवारापन 2’, ‘बंटवारा 1947’, ‘द ओडिसी’, ‘स्पाइडर मैन’ जैसी फिल्में थिएटर में लगी हैं. बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच में ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पहचान बनाई है. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment