लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

करीब 99 लाख हो जाएगा H-1b वीजा शुल्क:अमेरिका कर रहा तैयारी, भारतीयों पर पड़ेगा बड़ा असर – Us-plans-h1b-visa-fee-hike-over-103265-dollars-indians-impact-most

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन एच-1बी (H-1B) वीजा और F-1 ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) कार्यक्रमों के लिए नए शुल्क लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत H-1B वीजा शुल्क को बढ़ाकर 1,03,265 डॉलर यानी 98.92 लाख भारतीय रुपये किए जाने का प्रस्ताव है।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे सोमवार को फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित किया गया। पिछले साल भी ऐसा शुल्क लगाया गया था, लेकिन अदालतों ने इसे रोक दिया था।

कॉरपोरेट इमिग्रेशन सेवा कंपनी फ्रैगोमेन के मुताबिक, प्रस्तावित नियम लागू होने पर अमेरिका में विदेशी नागरिकों के काम करने, विश्वविद्यालय से नौकरी की ओर बढ़ने वाले छात्रों और H-1B कर्मचारियों को प्रायोजित करने वाले नियोक्ताओं की लागत बढ़ सकती है।

भारतीयों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

प्रस्तावित बदलाव का भारतीयों पर खास असर पड़ सकता है। H-1B वीजा हासिल करने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय हैं। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने 2024 में 3,99,402 H-1B याचिकाओं को मंजूरी दी थी। इनमें भारतीय मूल के लाभार्थियों की हिस्सेदारी 71 प्रतिशत थी।

फ्रैगोमेन ने एक नोट में बताया कि ये प्रस्ताव पहले ही व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (OMB) तक पहुंच चुके हैं। नोट के अनुसार, OPT शुल्क से संबंधित प्रस्तावित नियम 20 अगस्त को OMB को भेजा गया था और इसकी समीक्षा चल रही है। वहीं, कुछ H-1B याचिकाओं पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव भी OMB को भेजा गया था और उसकी समीक्षा 19 अगस्त को पूरी हो गई थी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने बताया सच; जानिए क्या कहा? – Deepika Padukone Spokesperson Reaction On Rumours Actress Playing A Major Role In Ranbir Kapoor Brahmastra 2

यूपी:ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद – Up: Ed Conducts Rapid-fire Raids; ₹2 Crore In Cash Recovered From Former Bsp Mlc Shahnawaz Rana’s Residence An

Delhi Lakshmi Yojana:लक्ष्मी योजना में Mp-mla की सिफारिश अनिवार्य क्यों? दिल्ली Hc सख्त, जानें और क्या कहा – Delhi High Court Gets Tough On Lakshmi Yojana Seeks Written Response From Rekha Govt

Mca Food Outlets:मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पांच आउटलेट पर गिरी गाज, Fda ने क्यों निलंबित किए लाइसेंस? – Fda Suspends Licences Of Five Mumbai Cricket Association Outlets Over Food Safety Violations

Ayodhya:महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दान किए चार करोड़, कहा- वेतन और सुविधाएं बढ़ाएं – Ayodhya: Female Devotee Donates ₹4 Crore For Ram Mandir Staff; Urges Increase In Salaries And Benefits.

मध्य प्रदेश:पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ठहर सकेंगे आम नागरिक – Mp Pwd Rest House Online Booking 267 Rest Houses Common People

Leave a Comment