लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर तुषार कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने करियर, स्टार किड होने के दबाव और फिल्मी सफर को लेकर खुलकर बात की. एक इंटरव्यू में तुषार ने बताया कि दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे होने के कारण उनसे हमेशा कुछ अलग उम्मीदें की जाती थीं. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

25 साल के करियर को बताया सीखने का सफर
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में तुषार ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए बताया कि बीते 25 साल उनके लिए सीख और अनुभव से भरे रहे हैं. उन्होंने कहा, ’25 साल के इस सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. पुराने समय में फिल्म की रिलीज से लेकर उसके नतीजे तक पूरे सफर को जीने का मौका मिलता था. आज उस दौर की कमी महसूस होती है.’

पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

उन्होंने अपने पिता जितेंद्र का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने अपने पिता के करियर में सफलता और असफलता दोनों देखी हैं. उनसे मैंने सीखा कि न सफलता हमेशा रहती है और न असफलता. इसलिए दोनों ही परिस्थितियों में जमीन से जुड़े रहना जरूरी है.’

‘स्टार किड होने का भी अपना दबाव होता है’
तुषार कपूर ने कहा कि फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों पर भी अलग तरह का दबाव होता है. उन्होंने कहा, ‘स्टार किड होने के साथ कई उम्मीदें जुड़ी होती हैं. लोग चाहते हैं कि आप एक खास तरीके से रहें, दिखें और हमेशा लाइमलाइट में बने रहें.’ खुद को इंट्रोवर्ट बताते हुए तुषार ने कहा, ‘मैं कभी भी टिपिकल स्टार किड जैसा नहीं रहा. मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया और अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखा.’

स्टार किड्स पर दबाव होता है…
उन्होंने आगे कहा, ‘करियर की शुरुआत में मुझे सलाह दी जाती थी कि सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी स्टार की तरह दिखना जरूरी है. कहा जाता था कि पार्टियों में जाओ, खबरों में बने रहो, लेकिन मैंने कभी ऐसा करने की कोशिश नहीं की. मुझे लगा कि मेरा काम ही मेरी पहचान बनाएगा. लोग अक्सर आउटसाइडर्स के संघर्ष की बात करते हैं, लेकिन स्टार किड्स पर भी अलग तरह का दबाव होता है. उनसे भी कई तरह की उम्मीदें की जाती हैं.’ 

पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी के लिए जताया आभार
तुषार कपूर ने निर्देशक रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी ने उनके करियर को नई पहचान दी. उन्होंने कहा, ‘मैं रोहित शेट्टी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना यादगार किरदार दिया. अब मैं ‘गोलमाल 5′ के लिए टीम के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं.’

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं

‘वेलकम टू द जंगल’ को मिल रहे प्यार पर क्या बोले तुषार कपूर?
अपनी हालिया फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर तुषार कपूर ने खुशी जताई. उन्होंने कहा, ’30 से ज्यादा कलाकारों के साथ काम करना किसी रीयूनियन जैसा अनुभव था. ऐसी फिल्मों में किसी के दब जाने का डर नहीं होता, लेकिन अपनी पहचान बनाने और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की चिंता जरूर रहती है.’ 

पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

ऐसा रहा तुषार कपूर का करियर
तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘खाकी’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘गोलमाल’ सीरीज और ‘धमाल’ जैसी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. हाल ही में वो ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- 3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में ‘मनी-मशीन’ बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की ‘फूलन’, जानें कब होगी स्क्रीनिंग

Leave a Comment